Haryana News Today: CM नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल, पंजोखरा साहिब मामले पर हुई सकारात्मक बैठक

Summary :

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जगदीश सिंह झिंडा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े विषय समेत सिख समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक सकारात्मक और सफल रही प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक सकारात्मक और सफल रही। मुख्यमंत्री ने पंजोखरा साहिब के विषय पर हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश…

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जगदीश सिंह झिंडा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े विषय समेत सिख समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक सकारात्मक और सफल रही

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक सकारात्मक और सफल रही। मुख्यमंत्री ने पंजोखरा साहिब के विषय पर हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत संतोषजनक रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले में हर प्रकार की संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

25 अगस्त का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन नहीं होगा

जगदीश सिंह झिंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक बातचीत और मिले आश्वासन के बाद 25 अगस्त को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिए गए भरोसे को देखते हुए फिलहाल प्रदर्शन का फैसला वापस लिया गया है। उन्होंने सभी सिख संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी संगठन और साध संगत प्रदेश के हित में मिलकर कार्य करें।

Pankhil Verma