Haryana Weather: हरियाणा में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Summary :

Haryana Weather:  हरियाणा में ठंड और घने कोहरे का आतंक लगातार जारी है। आज शुक्रवार सुबह भी हरियाणा कोहरे की चादर से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 30 दिसंबर को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को भी हरियाणा में कोहरा होगा लेकिन आज के मुकाबले कुछ राहत मिल सकती है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हरियाणा के कुछ इलाकों में हाड़ कपा देने वाली ठंड के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान बहुत अधिक ठंड पड़ेगी। हरियाणा में ठंड और घने कोहरे का आतंक लगातार जारी है शुक्रवार सुबह…

Haryana Weather:  हरियाणा में ठंड और घने कोहरे का आतंक लगातार जारी है। आज शुक्रवार सुबह भी हरियाणा कोहरे की चादर से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 30 दिसंबर को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को भी हरियाणा में कोहरा होगा लेकिन आज के मुकाबले कुछ राहत मिल सकती है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हरियाणा के कुछ इलाकों में हाड़ कपा देने वाली ठंड के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान बहुत अधिक ठंड पड़ेगी।

  • हरियाणा में ठंड और घने कोहरे का आतंक लगातार जारी है
  • शुक्रवार सुबह भी हरियाणा कोहरे की चादर से ढका रहा
  • 30 दिसंबर को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है
  • अगले दो दिनों तक हरियाणा में पड़ेगी हाड कपा देने वाली ठंड

पड़ेगी सीत लहर

 

शीत लहर के दौरान पारा 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चला जाता है। गुरुवार भी राज्य में कोहरे की परत छायी रही। गुरुवार को कई इलाकों में तामपान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री, करनाल में 10.4, पानीपत में 5.6, यमुनानगर में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार 29 दिसंबर के लिए हाई अलर्ट जारी कर चुका है। राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। रेड अलर्ट उस स्थिति में घोषित किया जाता है, जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने की आशंका रहती है। वहीं 29 और 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धूप नहीं निकलने की वजह से कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही। कई शहरों में दिन व रात के तापमान में मात्र चार से छह डिग्री का अंतर रह गया है।

कुछ इस तरह रहा तामपान

अंबाला में 8.5 डिग्री, हिसार में 9.1 डिग्री, करनाल में 7.8 डिग्री, रोहतक में 10.2 डिग्री, भिवानी में 7.1 डिग्री, फतेहाबाद में 9.1 डिग्री, झज्जर में 9.0 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 9.6 डिग्री, यमुनानगर में 8.9 डिग्री तामपान दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News