मकर संक्राति से पहले सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड! Haryana-Punjab में ठिठुरन, शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Summary :

Haryana Weather Today: हरियाणा और पंजाब में हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक देख्नने को मिल रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक शीतलहर के साथ घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में लोहड़ी तक तेज ठंड और कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। आज सुबह फरीदाबाद में हल्की बूंदा-बंदी भी देखने को मिली। जिससे कंपकंपी वाली ठंड का एहसास…

Haryana Weather Today: हरियाणा और पंजाब में हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक देख्नने को मिल रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक शीतलहर के साथ घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में लोहड़ी तक तेज ठंड और कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। आज सुबह फरीदाबाद में हल्की बूंदा-बंदी भी देखने को मिली। जिससे कंपकंपी वाली ठंड का एहसास और ज्यादा बढ़ गया है। दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Haryana Me Aaj Ka Muasam

Haryana Weather Today
Haryana Me Aaj Ka Muasam (Image- Social Media)

हरियाणा में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 17 जिलों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, अंबाला, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, कैथल, चरखीदादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, पलवल और नूंह शामिल हैं। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
फरीदाबाद 6.3 डिग्री 17.4 डिग्री
सिरसा 5.4 डिग्री 10.2 डिग्री
गुरुग्राम 5.8 डिग्री 15.4 डिग्री
नारनौल 4 डिग्री 13.6 डिग्री
करनाल 6.2 डिग्री 13 डिग्री
अंबाला 8.6 डिग्री 10.9 डिग्री
भिवानी 4.5 डिग्री 15.5 डिग्री
हिसार 6 डिग्री 14.1 डिग्री

Punjab Weather Today

Haryana Weather Today
Punjab Weather Today (Image- Social Media)

पंजाब में भी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोहड़ी तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी के लिए घने कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में जोरदार ठंड का असर जारी रहेगा। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 जनवरी तक पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी से बिहार तक हाड़ गलाने वाली ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।