हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं, जैसे कि सामाजिक-आर्थिक आधार पर अंक नहीं दिए जाएंगे। ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए यह परीक्षा तीन साल तक वैध होगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। एचएसएसी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि CET 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव हो गया है। बुधवार रात 11.59 बजे पोर्टल खुलने के बाद करीब 2 घंटे में ही अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका आयोग स्वागत करता है। CET का फॉर्मेट आने के बाद से अब तक साल 2022 में सिर्फ एक बार ही CET परीक्षा आयोजित की गई है। अब साल 2025 में दूसरी बार CET आयोजित की जा रही है। यानी तीन साल बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेश में ग्रुप सी और डी में भर्तियां CET के जरिए होती हैं।
कई बदलाव किए गए
इस बार CET कई बदलावों के साथ आयोजित की जाएगी। यह 3 साल के लिए वैध होगी। पदों से 10 गुना अधिक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अब तक उन्हें चार बार बुलाया जाता था। इसके साथ ही सामाजिक-आर्थिक आधार पर अब तक दिए जाने वाले 5 अंक भी नहीं दिए जाएंगे। हरियाणा पुलिस, जेल विभाग और होमगार्ड की भर्तियां भी CET के तहत की जाएंगी।
सीईटी 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव है, पोर्टल खुलने के बाद लगभग 02 घंटे में ही अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला जिसका आयोग स्वागत करता है, लगभग 8976 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ पोर्टल पर विजिट किया बल्कि लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी किया। pic.twitter.com/FGZAwPOmhv
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) May 28, 2025
कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं अभ्यार्थी
2022 को आयोजित हुई CET 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को CET 2022 का ही पंजीकरण नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा। नए आवेदक को एक पंजीकरण संख्या आवंटित की जाएगी जो भविष्य के सभी उद्देश्यों के लिए आईडी होगी। आपको बता दें कि CET लिखित परीक्षा जितनी बार चाहें उतनी बार दी जा सकती है।
15 दिन के अंदर करना होगा आवेदन
हरियाणा सीईटी के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जून रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 14 जून शाम 6 बजे है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को 15 दिन के अंदर आवेदन करना होगा, इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। दस्तावेजों में बदलाव के लिए भी अलग से समय नहीं दिया जाएगा। इस बार करीब 14 लाख युवा सीईटी परीक्षा देंगे। इसमें हरियाणा से बाहर के युवा भी भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि अभी परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गई है।
हरियाणा TET के लिए 1 से 5 जून तक मिलेगा एक और मौका: 26-27 जुलाई को होंगी परीक्षाएं


Download Android App
Download iOS App



