यमुनानगर : ओवर लोडिंग को रोकने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है और प्रत्येक जिला में अवैध खनन रोकने के लिए अतिरिक्त नाके लगाए गए है। इसी कड़ी में जिला यमुनानगर में 14 नाके लगाए गए हैं, जहां पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगभग 12-12 अधिकारी/कर्मचारी की डयूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग विभागों से तैनात कर्मचारी अपनी डयूटी दे रहें है। इस संबंध में लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त केके भादु ने जिला के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त के.के. भादू ने सभी नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी इत्यादि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक सुविधाएं सभी नाकों पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि नाकों पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी डयूटी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ओवर लोडिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और जिला प्रशासन के हर विभाग से अधिकारी/कर्मचारियों की डयूटी 24 घंटे लगाई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऑवर लोडिड वाहनों को रोकने के लिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाती है वे अपनी डयूटी को डयूटी मानते हुए किसी प्रकार की कोताही न बरतें और अपनी डयूटी पर निश्चित समय पर हाजिर हो तथा अपनी डयूटी से गैर हाजिर न रहे। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी ने अपनी डयूटी में किसी प्रकार की कोताही बरती तो उसे बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सीएम कार्यालय व विजलैंस की टीम कभी भी इन नाकों का दौरा कर सकती है और वह अपने स्तर पर जांच कर यह सुनिश्चित करेगी कि अधिकारी/कर्मचारी अपनी डयूटी पूरी लगन व निष्ठा से कर रहे है या नहीं। इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक,बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित सिहाग, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी कर्ण अलावादी, पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी डीएसपी देसराज सिंह व अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संदीप शर्मा


Download Android App
Download iOS App



