विश्व हिंदू परिषद ने मोनू मानेसर को निर्दोष और गौभक्त बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक के लिए मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया है, जो उन्हें महंगा पड़ेगा।
विश्व हिंदू परिषद ने हरियाणा पुलिस द्वारा मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और यह भी कहा है कि वह मोनू मानेसर की हर तरह से मदद करेगी और जरूरत पड़ी तो विश्व हिंदू परिषद इस मामले में विरोध प्रदर्शन भी करेगी।
विश्व हिंदू परिषद ने अपने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान को साझा करते हुए कहा कि उसके आधिकारिक गौभक्त मोनू को मुस्लिम वोट बैंक के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। विहिप गौभक्त मोनू मानेसर की हर तरह से मदद करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी ।


Download Android App
Download iOS App



