IPS Officer Suicide Case: घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी परिवार से करेंगे मुलाकात

Summary :

IPS Officer Suicide Case:  हरियाणा के IPS अधिकारी वाई. पूरन सिंह की आत्महत्या के बाद लगातार नेताओं का उनके घर आने का सिलसिला जारी है, जिसे देखते हुए उनके आवास पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सड़क के एक तरफ का भाग आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया और सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। Chandigarh Security…

IPS Officer Suicide Case:  हरियाणा के IPS अधिकारी वाई. पूरन सिंह की आत्महत्या के बाद लगातार नेताओं का उनके घर आने का सिलसिला जारी है, जिसे देखते हुए उनके आवास पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सड़क के एक तरफ का भाग आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया और सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।

Chandigarh Security Heightened:  भारी पुलिस बल की तैनाती

पुलिस बल की तैनाती
पुलिस बल की तैनाती (Source: social media)

मुख्य सचिव की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग (राजनीतिक शाखा) द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), हरियाणा के डीजीपी और सभी पुलिस आयुक्तों, आईजीपी और सभी जिलों के डीसी/एसपी को इन निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए। यह निर्देश राज्य भर में मामले की जांच की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जारी किया गया है।

Rahul Gandhi Meets Family: शोक संवेदना व्यक्त करेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन सिंह के परिवार से मिलने उनके आवास पर चंडीगढ़ पहुंचेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। बता दें कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी कुमार के आवास पर पहुंच गए है।

IPS Officer Suicide Case: 7 अक्टूबर को आत्महत्या की

IPS Officer Suicide Case
IPS Officer Suicide Case (Source: social media)

IPS अधिकारी वाई. पूरन सिंह ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी, वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्राथमिकी दर्ज करने और अपने पति द्वारा ‘नोट’ में नामित लोगों को निलंबित और गिरफ्तार करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी। वहीं इस मामले में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया था।

ALSO READ: ’48 घंटे में गिरफ्तार हो DGP’ मृतक ADGP की पत्नी ने दे दिया अल्टीमेटम, पोसट्मार्टम में फंसा पेंच

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।