‘मेरी मां को बंगालिन बोलती थी.. ‘, पोती खुशी ने सोते समय दादी का काट दिया सिर; फिर शव को साइकिल से लगाया ठिकाने

Summary :

Granddaughter Murders Grandmother: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले दो हफ़्तों से यूपी पुलिस एक मामले में उलझी हुई थी। सच्चाई उजागर करने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही थी। लेकिन घटना के 16 दिन बाद पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुईधरपुर गांव के पास मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझा ली है. Gorakhpur News Today: पोती-बहू मिलकर ले ली बुढ़िया की जान मृतका की बहू उत्तरा देवी और पोती खुशी ने योजना बनाकर बुजुर्ग दादी की सोते समय हत्या…

Granddaughter Murders Grandmother: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले दो हफ़्तों से यूपी पुलिस एक मामले में उलझी हुई थी। सच्चाई उजागर करने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही थी। लेकिन घटना के 16 दिन बाद पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुईधरपुर गांव के पास मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझा ली है.

Gorakhpur News Today: पोती-बहू मिलकर ले ली बुढ़िया की जान

Granddaughter Murders Grandmother
Granddaughter Murders Grandmother (credit-sm)

मृतका की बहू उत्तरा देवी और पोती खुशी ने योजना बनाकर बुजुर्ग दादी की सोते समय हत्या कर दी थी। ख़ुशी ने पुलिस को बताया कि दादी अक्सर मेरी मां को बंगालिन कहकर बुलाती थी, मेरी मां के साथ नौकरानी जैसा व्यवहार करती थी। इससे दुखी होकर पोती ख़ुशी ने सोते समय दादी की गड़ासी से सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला 26 सितंबर को पीपीगंज क्षेत्र अंतर्गत भुईधरपुर गांव की सीमा पर बुजुर्ग महिला का लाश मिलने से हड़कंप आया था। मृतका की बहू उत्तरा देवी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस जांच में सच सामने आने से हर कोई हैरान है।

Gorakhpur Crime News: क्या है पूरा मामला?

Granddaughter Murders Grandmother (credit-sm)
Granddaughter Murders Grandmother (credit-sm)

खबर है कि ख़ुशी और उसकी मां को अक्सर दादी ताना मारती थी। लगातार तानों से तंग आकर और अपनी पढ़ाई छुड़वाए जाने से आहत ख़ुशी ने दादी को सबक सीखने का निर्णय लिया। जिस दिन ख़ुशी की मां उत्तरा घर से बाहर गई थी और घर पर कोई नहीं था, दादी सो रही थी। इसके बाद उसने गड़ासी से दादी का सर काटकर जान ले ली। इसके बाद ख़ुशी ने दादी की हत्या की बात अपनी मां उत्तरा देवी को बताई। इसके बाद दोनों ने रात होने का इंतजार किया और शव को बोरे में डालकर साइकिल से दूर गांव में फेंक दिया।

Granddaughter Murders Grandmother: पुलिस का बयान

Granddaughter Murders Grandmother (credit-sm)
Granddaughter Murders Grandmother (credit-sm)

हत्या के बाद दोनों आरोपी ने गड़ासी को घर में जमा गोबर के ढेर के बीचों बीच छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि इस गोबर के ढेर पर पिछले कई दिनों से गोबर फेंका जा रहा था। खुशी ने जब पुलिस को कुल्हाड़ी के बारे में बताया तो उसे वहां से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये  भी पढ़ें- ‘भारत एक महान देश है..’ गाजा शांति समझौते के बीच PM मोदी की तरीफ करने लगे ट्रंप, शहबाज को लगी मिर्ची

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।