सुशांत सिंह के परिवार में गुड न्यूज! चुनाव में उतरी बहन, जीजा ओम प्रकाश को मिला हरियाणा DGP का प्रभार

Summary :

Sushant Sister Bihar Election Ticket: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में डबल खुशियां आई हैं। एक तरफ सुशांत सिंह की ममेरी बहन दिव्या गौतम बिहार चुनाव में उतर रही हैं। दिवया गौतम को सीपीआई(माले) ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वहीं उनके जीजा ओमप्रकाश सिंह को हरियाणा डीजीपी का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है। बता दें इससे पहले वे फरीदाबाद के पुलिस के आयुक्त और हरियाणा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। लेकिन अब उन्हें एडीजीपी वाई पूरन की आत्महत्या के बाद नया डीजीपी बनाया गया हैं। चलिए जानते हैं उनकी दीदी और जीजा के बारे…

Sushant Sister Bihar Election Ticket: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में डबल खुशियां आई हैं। एक तरफ सुशांत सिंह की ममेरी बहन दिव्या गौतम बिहार चुनाव में उतर रही हैं। दिवया गौतम को सीपीआई(माले) ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वहीं उनके जीजा ओमप्रकाश सिंह को हरियाणा डीजीपी का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है। बता दें इससे पहले वे फरीदाबाद के पुलिस के आयुक्त और हरियाणा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। लेकिन अब उन्हें एडीजीपी वाई पूरन की आत्महत्या के बाद नया डीजीपी बनाया गया हैं। चलिए जानते हैं उनकी दीदी और जीजा के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Gautam (@divyalalitagautam)

Sushant Sister Bihar Election Ticket: इस सीट से मिला टिकट

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। ये सीट बीजेपी की मजबूत पकड़ वाली सीटों में से एक हैं, इसलिए दिव्या का अपनी राजनीतिक पारी वहां से शुरू करना चर्चा में है। दिव्या अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी है। उन्होंने पटना वीमेंस कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है और यूजीसी-नेट पास करने के बाद पीएचडी कर रही हैं।

Divya Gautam Bihar Election
Divya Gautam Bihar Election (Source: Social Media)

Bihar Elections 2025: सरकारी नौकरी छोड़कर चुनी राजनीति

वह पहले पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ चुकी हैं और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की सक्रिय सदस्य हैं। दिव्या पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई थीं, लेकिन उन्होंने वह नौकरी छोड़कर समाज सेवा और राजनीति को चुना। उनका कहना है कि वह युवाओं, शिक्षा और समान अवसरों के मुद्दों पर काम करना चाहती हैं।

Haryana DGP Om Prakash Singh: कौन हैं सुशांत के जीजा ओपी सिंह?

Haryana DGP Om Prakash Singh
Haryana DGP Om Prakash Singh (Source: Social Media)

ओपी सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के नुमर गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जमुई में हुई और आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली चले गए। ओपी सिंह न सिर्फ़ एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी माने जाते हैं, बल्कि एक लेखक और खेल प्रेमी भी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ओपी सिंह काफ़ी चर्चा में आए। उन्होंने इस मामले में न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। अब हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन की आत्महत्या के बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- महागठबंधन में खींचतान के बीच तेजस्वी की सीट फाइनल, PK ने पहले ही दे दी वार्निंग

Neha Singh