महागठबंधन में खींचतान के बीच तेजस्वी की सीट फाइनल, PK ने पहले ही दे दी वार्निंग

Summary :

Tejashwi Seat Bihar Election: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट से यह उनका लगातार तीसरा चुनाव होगा। Tejashwi Seat Bihar Election: तीसरी बार राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी तेजस्वी यादव ने पहली बार 2015 में राघोपुर सीट से जीत हासिल की थी और विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2020 में भी यह सीट जीती। अब 2025 में वह तीसरी बार राघोपुर…

Tejashwi Seat Bihar Election: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट से यह उनका लगातार तीसरा चुनाव होगा।

Tejashwi Seat Bihar Election: तीसरी बार राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने पहली बार 2015 में राघोपुर सीट से जीत हासिल की थी और विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2020 में भी यह सीट जीती। अब 2025 में वह तीसरी बार राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव का राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरना एक बार फिर बिहार की हॉट सीट बन गई है। चर्चा है कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Tejashwi Seat Bihar Election
Tejashwi Seat Bihar Election (Source: Social Media)

Prashant Kishor: PK ने पहले दे दी वार्निंग

पीके ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव किसी और सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो यह हार स्वीकार करने जैसा होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर तेजस्वी बिहार में “सुरक्षित सीट” की तलाश में निकल पड़े, तो उनका हश्र भी राहुल गांधी जैसा हो सकता है। पीके ने कहा कि राघोपुर में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Mahagathbandhan Seat Sharing: आज हो सकता है सीट बंटवारे का ऐलान

तेजस्वी यादव सोमवार रात वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ दिल्ली से पटना लौटे। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए सहनी ने कहा कि अब उनकी तबियत ठीक है और सभी का इलाज हो चुका है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सीट बंटवारे का ऐलान मंगलवार शाम या बुधवार सुबह हो सकता है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दल जल्द ही मिलकर सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे। हालांकि अभी सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार महागठबंधन में सहमति बन गई है।

Mahagathbandhan Seat Sharing
Mahagathbandhan Seat Sharing (Source: Social Media)

Bihar Elections 2025: कुछ उम्मीदवारों के टिकट तय

सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस और राजद के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बीच, राजद ने सीट बंटवारे पर सहमति से पहले ही कुछ संभावित उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिन्ह आवंटित करने शुरू कर दिए हैं। लालू यादव ने मटिहानी से नरेंद्र सिंह उर्फ ​​बोगो सिंह, साहेबपुर कमाल से सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ​​ललन और संदेश से मौजूदा विधायक किरण देवी के बेटे दीपू सिंह को पार्टी का टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Neha Singh