Israel Gaza Ceasefire Deal: गाजा में लागू हुआ युद्धविराम, अहम समझौते में 4 देशों के मध्यस्थों ने किए हस्ताक्षर

Summary :

Israel Gaza Ceasefire Deal:  2 वर्षों से चल रहे गाजा औऱ इजरायल के बीच जंग में अब शांति की पहल जारी है। गाजा में युद्धविराम समझौते को लेकर एक अहम दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस दस्तावेज़ पर चार देशों के मध्यस्थों ने साइन किए। इनमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल शामिल थे, लेकिन इसमें इजरायल और के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। Israel Gaza Ceasefire Deal: कई अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल गाजा युद्धविराम का यह समझौता मिस्र और अमेरिका…

Israel Gaza Ceasefire Deal:  2 वर्षों से चल रहे गाजा औऱ इजरायल के बीच जंग में अब शांति की पहल जारी है। गाजा में युद्धविराम समझौते को लेकर एक अहम दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस दस्तावेज़ पर चार देशों के मध्यस्थों ने साइन किए। इनमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल शामिल थे, लेकिन इसमें इजरायल और के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे।

Israel Gaza Ceasefire Deal: कई अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल

कई अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल 
कई अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल  (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

गाजा युद्धविराम का यह समझौता मिस्र और अमेरिका की संयुक्त अध्यक्षता में शर्म अल-शेख में हुए शांति सम्मेलन में हुआ, जिसमें 20 से अधिक देशों के नेता और कई अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हुए। शिखर सम्मेलन में अपने भाषण में कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण और निर्णायक ऐतिहासिक मोड़ पर शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत करता हूं, जहां हम सब मिलकर गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए शर्म अल-शेख समझौते पर हस्ताक्षर होते हुए देखे हैं।

Ceasefire Deal in Egypt: बंधकों की अदला-बदली

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, यह समझौता 9 अक्टूबर को मिस्र, अमेरिका, कतर और तुर्की की मध्यस्थता से हुआ था। इसमें सभी देशों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे युद्धविराम कायम रखा जा सके, बंधकों की अदला-बदली पूरी हो, इजरायली सेनाएं पीछे हटें और मानवीय सहायता गाजा पट्टी तक पहुंच सके। योजना के पहले चरण में इजरायली सैनिकों का गाजा सिटी, रफा, खान यूनुस और उत्तर क्षेत्र से हटना, कैदियों और बंधकों की अदला-बदली और पांच राहत चौकियों का खुलना शामिल है।

Prisoners Released By Hamas: 20 जीवित बंधकों को रिहा किया

Israel Gaza Ceasefire Deal
Israel Gaza Ceasefire Deal (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

गाजा और इजरायल के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद बंधकों को रिहा करने पर भी समझौता हुआ है। बता दें कि हमास ने जानकारी दी कि उसने बचे हुए 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया है, जिन्हें 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिण इजरायल पर हमले के दौरान पकड़ा गया था। इस बीच, इजरायली अधिकारियों ने अदला-बदली समझौते के तहत लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है।

Israel Gaza War History: गाजा हुआ तबाह

जंग में गाजा हुआ तबाह
जंग में गाजा हुआ तबाह (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

दोनों देशों के बीच यह जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी, जब हमास ने गाजा से इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार, दो साल से ज़्यादा समय से चले इस भीषण युद्ध गाजा को तबाह कर दिया है, जिसमें 67,000 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और अकाल की स्थिति पैदा हो गई है।

ALSO READ: Gaza War Over: खत्म हुआ गाजा युद्ध, कैदियों की होगी अदला-बदली, शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।