Gaza War Over: खत्म हुआ गाजा युद्ध, कैदियों की होगी अदला-बदली, शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप

Summary :

Gaza War Over: गाजा और इजरायल के बीच लगभग दो वर्षों से भीषण जंग अब खत्म हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि अब युद्ध खत्म हो गया है। इसके बाद वे मिस्र रवाना हुए, जहां आज गाज़ा में शांति प्रक्रिया पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। बता दें कि यह सम्मेलन दो साल से जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह पहली बड़ी शांति पहल मानी जा रही है। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों पर दबाव डालकर 20…

Gaza War Over: गाजा और इजरायल के बीच लगभग दो वर्षों से भीषण जंग अब खत्म हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि अब युद्ध खत्म हो गया है। इसके बाद वे मिस्र रवाना हुए, जहां आज गाज़ा में शांति प्रक्रिया पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। बता दें कि यह सम्मेलन दो साल से जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह पहली बड़ी शांति पहल मानी जा रही है। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों पर दबाव डालकर 20 बिंदुओं वाला शांति समझौता करवाया है।

Gaza War Over: युद्ध रुकने की घोषणा

Gaza War Over
Gaza War Over (source: social media)

ट्रंप ने शांति शिखर सम्मेलन के लिए शर्म अल-शेख जाने से पहले ही युद्ध रुकने की घोषणा कर दी है और वह पहले इजरायल में रुकेंगे, जहां उनके इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने और देश की संसद, नेसेट को संबोधित करने की उम्मीद है। गाजा में संघर्ष विराम लागू होने के बाद हमास ने बचे हुए इज़रायली बंधकों को रिहा करने का वादा किया है और उम्मीद है कि आज रेड क्रॉस की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी होगी।

Israel Gaza War: 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई  जंग

दोनों देशों के बीच यह जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी, जब हमास ने गाजा से इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल ने भी भीषण हमले किए, जिनमें गाजा अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 67,000 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। दोनों देशों के बीच शांति पहल के लिए ट्रंप के 20 बिंदुओं वाले इस शांति प्रस्ताव में मिस्र, कतर और तुर्किये ने मध्यस्थता की, जबकि अमेरिका की ओर से जेरेड कुशनर सहित कई अधिकारी इसमें शामिल रहे।

Gaza Peace Summit 2025: दोनों पक्षों में जश्न

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और कतर तथा संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं कीर्ति वर्धन सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि गाजा और इजरायल दोनों ओर के लोग इस समझौते से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों पक्ष जश्न मना रहे हैं।

Trump Peace Plan: गाजा का 80% हिस्सा नष्ट

गाजा का 80% हिस्सा नष्ट 
गाजा का 80% हिस्सा नष्ट  (source: social media)

ट्रम्प के शांति प्रस्ताव के तहत, उनकी अध्यक्षता वाला एक शांति बोर्ड गाज़ा के स्थिरीकरण और पुनर्निर्माण की देखरेख करेगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इजरायली हमलों में गाजा का 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो चुका है। इस पुनर्निर्माण कार्य का संचालन ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर करेंगे। समझौते के तहत हमास अब गाजा के शासन में कोई भूमिका नहीं निभाएगा। इसके बजाय योग्य फ़िलिस्तीनियों और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का एक समूह इसका प्रभारी होगा।

ALSO READ: खत्म हुआ युद्ध! 2 साल बाद इजरायल-हमास की शांति पर बनी सहमति, PM मोदी बोले- स्वागत है..

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।