स्वेटर पहनकर मनेगी दिवाली! जानें दिल्ली से लेकर कश्मीर तक क्या है ठंड और बारिश का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 13 Oct: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने दस्तक दे ही है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में सुबह -शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिवाली के नजदीक आते-आते संभावना है कि स्वेटर पहनना पड़े। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। चलिए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Delhi NCR Weather राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी…

Aaj Ka Mausam 13 Oct: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने दस्तक दे ही है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में सुबह -शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिवाली के नजदीक आते-आते संभावना है कि स्वेटर पहनना पड़े। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। चलिए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है, और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। दिवाली नजदीक आते-आते हल्के ऊनी कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो सकती है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather (source: social media)

Uttar Pradesh Weather

यूपी में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ‘ग्रीन जोन’ में रखा है, जिसका मतलब है कि किसी भी इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे ठंडक बढ़ने लगेगी।

Bihar Weather

बिहार में आज के दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है और सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, लेकिन शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव किया जा सकता है।

Bihar Weather
Bihar Weather (source: social media)

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी। हालांकि, दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

Jammu Kashmir Weather

प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर तक आमतौर पर सूखा मौसम रहेगा। 19 से 20 अक्टूबर के बीच आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। 21 से 22 अक्टूबर तक भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

Madhya Pradesh Weather

प्रदेश के पूर्वी जिलों मंडला, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडौरी में मानसून अभी भी सक्रिय है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम शुष्क है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश की संभावना नहीं है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather (source: social media)

Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून अब समाप्त हो चुका है और दीपावली तक बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सुबह-शाम की ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं। सीकर राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक हवा के पैटर्न में बदलाव से ठंड और तेज हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bardhaman Station Stampede: रेलवे स्टेशन में मची भगदड़, 8 लोग घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

Neha Singh