Kupwara Encounter: LOC पर 12 घंटे तक हुई मुठभेड़, जवानों ने 2 आतंकवादी किए ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Summary :

Kupwara Encounter:  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर देर रात से गोलीबारी और धमाके की आवाज गूंजा। इसी बीच घुसपैठ की कोशिश में बैठै आतंकवादियों के लिए भारतीय सेना के जाबांज जवानों ने जहन्नुम के रास्ते खोल दिए है। भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। आतंकवादियों के एक घुसपैठिए समूह को चुनौती दी गई और उनके बीच लगातार गोलीबारी हुई। Kupwara Encounter: घुसपैठ की कोशिश नाकाम इस शीतकाल में…

Kupwara Encounter:  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर देर रात से गोलीबारी और धमाके की आवाज गूंजा। इसी बीच घुसपैठ की कोशिश में बैठै आतंकवादियों के लिए भारतीय सेना के जाबांज जवानों ने जहन्नुम के रास्ते खोल दिए है। भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। आतंकवादियों के एक घुसपैठिए समूह को चुनौती दी गई और उनके बीच लगातार गोलीबारी हुई।

Kupwara Encounter: घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Kupwara Encounter
Kupwara Encounter (Source: social media)

इस शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण पर्वतीय दरें बंद होने से पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सेना, सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों पर 24/7 निगरानी रख रही है। माना जा रहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं जिससे पहाड़ी दरें बंद होने से पहले भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकवादियों की सटीक संख्या हमेशा बदलती रहती है, लेकिन यह संख्या 100 के आसपास हो सकती है।

Firing in LOC: 2 आतंकवादी ढेर

जवानों की आतकंवादियों की गतिविधि पर निगरानी
जवानों की आतकंवादियों की गतिविधि पर निगरानी (Source: social media)

नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवान आतकंवादियों की गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों को आतंवादियों की घुसपैठ का इनपुट मिला था और इसी इनपुट के आधार पर LOC के पास कुंबकड़ी के जंगल में 13 अक्टूबर की शाम से ही गोलीबारी शुरू हो गई थी। लगभग 12 घंटे तक चली यह मुठभेड़ आज सुबह खत्म हुई है जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए है और तलाशी अभियान जारी है।

LOC Line in Kashmir: सीमा पार बैठे आतंकवादी संचालक

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) 740 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा 240 किलोमीटर लंबी है। नियंत्रण रेखा घाटी के बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और जम्मू जिले के कुछ हिस्सों में स्थित है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में स्थित है। नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार बैठे आतंकवादी संचालक और हैंडलर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जारी रखने के लिए हथियारों/गोला-बारूद, ड्रग्स और नकदी से भरे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर : कोकेरनाग इलाके में दो जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।