Rise And Fall के Finals में पहुंचने के बाद अपने नाम Trophy कर पाएंगी Dhanashree Verma?

Summary :

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। अगले हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जहां तीन फाइनलिस्ट धनश्री वर्मा, (Dhanashree Verma) अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे। शो की शुरुआत से ही दर्शकों के बीच धनश्री सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में रही हैं। हालांकि इस बीच सभी के मन के यही सवाल बना हुआ है कि क्या धनश्री ट्रॉफी राइज एंड फॉल की ट्रॉफी को अपने नाम कर पाएंगी या फिर उन्हें फिनाले से खाली हाथ ही घर लौटना पड़ेगा?…

dhanashree verma rise and fall finale

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। अगले हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जहां तीन फाइनलिस्ट धनश्री वर्मा, (Dhanashree Verma) अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे। शो की शुरुआत से ही दर्शकों के बीच धनश्री सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में रही हैं। हालांकि इस बीच सभी के मन के यही सवाल बना हुआ है कि क्या धनश्री ट्रॉफी राइज एंड फॉल की ट्रॉफी को अपने नाम कर पाएंगी या फिर उन्हें फिनाले से खाली हाथ ही घर लौटना पड़ेगा?

कैसी रही धनश्री की जर्नी

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) की जर्नी शुरुआत से ही रोलरकोस्टर की तरह रही है। उन्होंने अपनी गेम की शुरुआत तो फुल कॉन्फिडेंस के साथ की, लेकिन आगे चलकर उनका फोकस बार-बार ग्रुप प्ले पर शिफ्ट होता नजर आया। पहले दिन से ही वह अरबाज पटेल के करीब दिखीं और धीरे-धीरे उनके गेम का हिस्सा बन गईं।

dhanashree verma

धनश्री, अरबाज और आदित्य नारायण की तिकड़ी ने लगभग तीन हफ्तों तक गेम में अपनी मजबूत पकड़ बनाई रखी। मगर इस दौरान दर्शकों और बाकी कंटेस्टेंट्स ने देखा कि धनश्री हमेशा अरबाज की पीछे रहकर गेम खेल रही थीं। उन्होंने शो में बहुत कम ही अपनी स्ट्रैटेजी खुद बनाई है या फिर अपना स्टैंड लिया है। इसी वजह से उन्हें शो में कई बार वीक प्लेयर का भी टैग दिया गया।

गेम में कहां हुई गलती

शो के बीच में जब कुछ खिलाड़ियों ने धनश्री पर आरोप लगाया कि उनके पास खुद की कोई पहचान नहीं है और वो सिर्फ दूसरों के फैसलों पर निर्भर रहती हैं, तो उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश की। कुछ समय के लिए उन्होंने सोलो खेलने की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही वह दोबारा अरबाज के ग्रुप में लौट आईं।

शो में सबसे बड़ा चैलेंज

उनके लिए शो में सबसे बड़ा चैलेंज खुद की आवाज को सामने लाना और अपने गेम प्लान को बनाना था। शुरुआत में जब उन्होंने यह मौका गंवा दिया, तो दर्शकों और बाकी कंटेस्टेंट्स की नज़र में उनकी इमेज फॉलोअर जैसी बन गई। हालांकि, शो के आखिरी हफ्तों में उन्होंने अपने दम पर फैसले लेना शुरू किया और कुछ मजबूत स्टैंड भी लिए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Rise And Fall

 

किसने होगा मुकाबला?

फिनाले में धनश्री (Dhanashree Verma) का मुकाबला अब शो के दो सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ियों से है, जिसमें अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) का नाम शामिल है। अरबाज को शो का मास्टरमाइंड कहा जाता है, जो शुरुआत से ही गेम पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी ने अपनी स्मार्ट स्टेटर्जी और टाइमिंग से दर्शकों और कंटेस्टेंट्स दोनों का दिल जीता है।

arjun bijlani

 

इन दोनों के बीच धनश्री का मुकाबला आसान नहीं होने वाला। शो के ज्यादातर टास्क में अरबाज और अर्जुन की परफॉर्मेंस ने उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, धनश्री का फिनाले तक पहुंचना काफी हद तक उनके दोस्तों के सपोर्ट की वजह से हुआ है।

कौन बनेगा शो का विनर?

भले ही धनश्री (Dhanashree Verma) की जर्नी विवादों से घिरी रही हो, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) में अपनी अगल जगह बनाई है। हालांकि, ट्रॉफी जीतने की राह उनके लिए मुश्किल है। क्योंकि उन्हें अरबाज और अर्जुन का गेम प्लान समझ पर आगे बढ़ना होगा।

dhanashree verma

लेकिन अगर उन्होंने फिनाले एपिसोड में अपने दम पर कोई बड़ा कदम उठाया, तो वह दर्शकों की धारणा बदलने में कामयाब हो सकती हैं। फिलहाल, शो के फैंस को अब बस इंतजार है ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले का, जहां तय होगा कि कौन बनेगा अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के शो का विनर अरबाज, अर्जुन या फिर सभी को चौंकाते हुए धनश्री वर्मा।

ये भी पढ़ें: Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली पार्टी में Malaika और Shanaya के लुक ने खींचा ध्यान, दोनों ने एक-दूसरे को किया कॉपी…

Yashika Jandwani