शेयर बाजार में हरी बहार! सेंसेक्स में 189 अंकों की छलांग, जानिए LG-Tata समेत बड़ी कंपनियों का हाल

Summary :

Stock Market Today 14 Oct: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, हालांकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने के कारण निवेशक सतर्क रहे। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 189.95 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,517 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 67 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,294.35 पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी 0.93 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.28 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.12…

Stock Market Today 14 Oct: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, हालांकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने के कारण निवेशक सतर्क रहे। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 189.95 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,517 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 67 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,294.35 पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी 0.93 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.28 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.12 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.93 प्रतिशत और निफ्टी रियलिटी 0.20 प्रतिशत की बढ़त में थे। निफ्टी ऑटो 0.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.47 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.30 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.02 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

Stock Market Today 14 Oct
Stock Market Today 14 Oct (Source: Social Media)

देखें बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

शेयर का नाम प्राइस (INR) बदलाव (₹) प्रतिशत परिवर्तन (%)
LG Electronics Share Price 81,800.00 +800.00 +0.99%
Tata Motors Share Price 394.15 −266.60 −40.35%
HCL Tech Share Price 1,508.60 +13.90 +0.93%
Tata Investment Share Price 1,070.00 +970.80 +978.63%
RBL Bank Share Price 291.30 +1.30 +0.45%
Waaree Renewables Share Price 1,269.50 +39.20 +3.19%
CAMS Share Price 3,902.00 +33.70 +0.87%
D-Mart Share Price 4,212.00 +9.40 +0.22%
Stallion Share Price 334.05 −3.50 −1.04%
South Indian Bank Share Price 32.75 −0.31 −0.94%

Stock Market Today 14 Oct: विशेषज्ञों की राय

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने बताया, “सोमवार को भारतीय बाज़ारों में सुस्ती रही, शुक्रवार के अमेरिकी प्रभाव को ताज़ा घरेलू ख़रीदारी ने झेल लिया। वायदा बाजार भारतीय बाज़ारों के लिए सपाट शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, हालांकि ट्रंप की अराजकता और अनिश्चितता की रणनीति को देखते हुए, बाज़ार वास्तविक समझौते तक इस पर विचार करने को तैयार नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate Today 14 Oct: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Neha Singh