Gold Rate Today 14 Oct: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी 2 लाख के पार, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव

Summary :

Gold Rate Today 14 Oct: सोने चांदी की कीमतों में कई दिनों से भारी उछाल जारी है। कीमतों में गिरावट कम और तेजी होने से सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर है। आज 14 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,666 प्रति ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत में 4 हजार रुपये का उछाल आया है। इसी उछाल के साथ चांदी 1,89,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम…

Gold Rate Today 14 Oct: सोने चांदी की कीमतों में कई दिनों से भारी उछाल जारी है। कीमतों में गिरावट कम और तेजी होने से सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर है। आज 14 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,666 प्रति ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत में 4 हजार रुपये का उछाल आया है। इसी उछाल के साथ चांदी 1,89,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Rate Today 14 Oct: सोना-चांदी आज का भाव

Gold Silver Rate Today 14 Oct
Gold Silver Rate Today 14 Oct ( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

 

देशभर में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीदारों के लिए सोने-चांदी खरीदना महंगा हो गया है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे, लेकिन कीमतों के लगातार बढ़ने से गहने खरीदना महंगा हो गया है। आईए विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज सोने-चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है :- (Gold Silver Rate Today in Hindi)

धातु कैरेट / ग्रेड मूल्य (₹) मात्रा
सोना 24 कैरेट ₹1,28,830 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,18,100 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹96,660 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹77,950 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ग्रेड (99.9%) ₹1,89,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 14 Oct: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,18,100 ₹1,28,830
मुंबई ₹1,17,950 ₹1,28,680
चेन्नई ₹1,18,250 ₹1,29,000
कोलकाता ₹1,17,950 ₹1,28,680
जयपुर ₹1,18,100 ₹1,28,830
लखनऊ ₹1,18,100 ₹1,28,830
चंडीगढ़ ₹1,18,100 ₹1,28,830
अहमदाबाद ₹1,18,000 ₹1,28,730
हैदराबाद ₹1,17,950 ₹1,28,680

Silver Rate Today 14 Oct: विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg)

Silver Rate Today 14 Oct
Silver Rate Today 14 Oct ( SOURCE: SOCIAL MEDIA)
शहर कीमत (₹)
नई दिल्ली ₹1,89,000
मुंबई ₹1,89,000
चेन्नई ₹2,06,000
जयपुर ₹1,89,000
हैदराबाद ₹2,06,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate ( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है और यह बंपर उछाल कई कारणों से प्रभावित होते है। बता दें कि वैश्विक सोने की मांग, कई देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरों से कीमतें प्रभावित होती है।

Festive Season Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी हुई है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल  दर्ज किया गया है। आज  14 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत  ₹1,28,830 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चांदी की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में ₹1,89,000 प्रति किलोग्राम है।

How to Check Real Gold:  कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?

कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?
कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान? ( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

बाजार और सुनार की दुकान में सोना-चांदी खरीदना और गहने बनाना आसान है लेकिन असली सोना और चांदी पहचानना बेहद ही मुश्किल है। सोने की पहचान के लिए सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं, वजन और घनत्व की जांच करें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है।

अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।

ALSO READ: Gold Rate Today 13 Oct: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ऑल टाइम हाई पर, जानें प्रमुख शहरों में 24K, 22K 18K सोने का भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।