Gold Rate Today 13 Oct: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ऑल टाइम हाई पर, जानें प्रमुख शहरों में 24K, 22K 18K सोने का भाव

Summary :

Gold Rate Today 13 Oct: सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल जारी है। कीमतों में गिरावट कम और तेजी होने से सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर है। आज 13 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,555 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,420 प्रति ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत में 5 हजार रुपये का उछाल आया है। इसी उछाल के साथ चांदी 1,85,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया…

Gold Rate Today 13 Oct: सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल जारी है। कीमतों में गिरावट कम और तेजी होने से सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर है। आज 13 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,555 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹11,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹9,420 प्रति ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत में 5 हजार रुपये का उछाल आया है। इसी उछाल के साथ चांदी 1,85,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Rate Today 13 Oct: सोना-चांदी आज का भाव

Gold Rate Today 13 Oct
Gold Rate Today 13 Oct (Source: social media)

देशभर में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीदारों के लिए सोने-चांदी खरीदना महंगा हो गया है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे, लेकिन कीमतों के लगातार बढ़ने से गहने बनाना महंगा हो गया है। आईए विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज सोने-चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है :- (Gold Silver Rate Today in Hindi)

धातु कैरेट / ग्रेड कीमत (₹) मात्रा
सोना 24 कैरेट ₹1,25,550 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,21,800 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,15,100 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹94,200 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹71,092 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ग्रेड (99.9%) ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 13 Oct: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹1,15,100 ₹1,25,550
मुंबई ₹1,14,950 ₹1,25,400
चेन्नई ₹1,15,250 ₹1,25,730
कोलकाता ₹1,14,950 ₹1,25,400
जयपुर ₹1,15,100 ₹1,25,230
लखनऊ ₹1,15,100 ₹1,25,550
चंडीगढ़ ₹1,15,100 ₹1,25,550
अहमदाबाद ₹1,15,000 ₹1,25,450
हैदराबाद ₹1,14,950 ₹1,25,400

Silver Rate Today 13 Oct: विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg)

Silver Rate Today 13 Oct
Silver Rate Today 13 Oct (Source: social media)
शहर चांदी (999 ग्रेड) कीमत (₹ प्रति किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹1,85,000
मुंबई ₹1,85,000
चेन्नई ₹1,95,000
जयपुर ₹1,85,000
हैदराबाद ₹1,95,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Festive Season Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में करवाचौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,22,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,70,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

How to Check Real Gold:  कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?

How to Check Real Gold
How to Check Real Gold (Source: social media)

बाजार और सुनार की दुकान में सोना-चांदी खरीदना और गहने बनाना आसाल है लेकिन असली सोना और चांदी पहचानना बेहद ही मुश्किल है। सोने की पहचान के लिए सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं, वजन और घनत्व की जांच करें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है।

अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।

ALSO READ: Gold Rate Today 12 Oct: सोने चांदी की कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड, अभी जानें प्रमुख शहरों में सोने का भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।