Fire Breaks Out in Mumbai: कुर्ला पश्चिम में लगी भीषण आग, धू-धू करके जली स्पेयर पार्ट्स की दुकानें

Summary :

Fire Breaks Out in Mumbai:  मुंबई के कुर्ला पश्चिम में देर रात लगभग 2:30 बजे भीषण आग लगने से कई दुकानें चपेट में आ गई जिससे आस पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि कुर्ला पश्चिम में यह आग स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में लगी है और आग को बुझाने के लिए 10 से अधिक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। Fire Breaks Out in Mumbai: कूलिंग ऑपरेशन जारी…

Fire Breaks Out in Mumbai:  मुंबई के कुर्ला पश्चिम में देर रात लगभग 2:30 बजे भीषण आग लगने से कई दुकानें चपेट में आ गई जिससे आस पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि कुर्ला पश्चिम में यह आग स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में लगी है और आग को बुझाने के लिए 10 से अधिक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Fire Breaks Out in Mumbai: कूलिंग ऑपरेशन जारी

Fire Breaks Out in Mumbai
Fire Breaks Out in Mumbai (source: social media)

इस भीषण आग के बाद डिविजनल फायर ऑफिसर एसबी भोसले ने बताया कि पुलिस की मदद से लगातार कार्रवाई और जाँच जारी है। आग बुझाने में मदद के लिए आठ विशेष गाड़ियों और 10 दमकल गाड़ियों सहित कई गाड़ियों को तैनात किया गया है और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग लगने के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Fire in Mumbai: धमाके की आवाज सुनाई दी

मुंबई के कुर्ला में कई दुकानें और गोदाम से भरा हुआ बड़ा बाजार है। माना जा रहा है कि किसी एक दुकान में आग लगने के बाद कई दुकानें और गोदाम इसकी चपेट में आए लेकिन अभी स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। भीषण आग लगने के साथ ही लोगो ने बताया कि धमाके की भी आवाज सुनाई दी गई थी और दूर दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखने लगा था। कुछ ही समय बाद आग की चपेट में कई दुकानें आ गई थी।

Fire Brigade Rescue: दुकानों में लगी भीषण आग

Fire Breaks Out in Mumbai
Fire Breaks Out in Mumbai (source: social media)

भीषण आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया और कूलिंग ऑपरेशन चलाया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की  सुरक्षा के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इलाके को खाली करा दिया। दुकानों में लगी भीषण आग के कारण लोग अपने घर से निकलकर बाहर सड़क पर आ गए।

ALSO READ: ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलत तरीका था, इंदिरा गांधी को…’, पूर्व PM के फैसले पर ये क्या बोल गए पी. चिदंबरम?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।