IPS Y Puran Kumar Case: FIR में संशोधन की मांग तेज हुई, कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना समेत कई नेताओं ने की गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात

Summary :

IPS Y Puran Kumar Case: हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रशासन और सरकार को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने साफ कहा है कि जब तक उनके पति के सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। इसी बीच  कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना, आम आदमी पार्टी के विधायक अमन रत्न ने चंड़ीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से की…

IPS Y Puran Kumar Case: हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रशासन और सरकार को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने साफ कहा है कि जब तक उनके पति के सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। इसी बीच  कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना, आम आदमी पार्टी के विधायक अमन रत्न ने चंड़ीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात की है।

IPS Y Puran Kumar Case

IPS Y Puran Kumar Case
IPS Y Puran Kumar Case

रोहतक के एस पी नरेंद बिजारणियां और डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम एफआईआर में आरोपियों से सबंधित कालम नंबर 7 में दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने बताया कि  परिवार की सुरक्षा की मांग भी की गई है साथ ही प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी जोड़े जाने की मांग की गई।

ALSO READ: ADGP Suicide Mystery: केस में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों के नाम शामिल, गनमैन ने खोले राज!

Pankhil Verma