ADGP Suicide Mystery: केस में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों के नाम शामिल, गनमैन ने खोले राज!

Summary :

ADGP Suicide Mystery:  हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद कई सवाल उठने लगे है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी छानबीन में चंडीगढ़ पुलिस ने ADGP के घर से 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ ADGP वाई एस पूरन के गनमैन पर भी केस दर्ज है और अब यह मामला शराब कारोबारी से रिश्वत लेने से भी जुड़ रहा है। ADGP Suicide Mystery: रिश्वत मांगने का आरोप ADGP…

ADGP Suicide Mystery:  हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद कई सवाल उठने लगे है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी छानबीन में चंडीगढ़ पुलिस ने ADGP के घर से 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ ADGP वाई एस पूरन के गनमैन पर भी केस दर्ज है और अब यह मामला शराब कारोबारी से रिश्वत लेने से भी जुड़ रहा है।

ADGP Suicide Mystery: रिश्वत मांगने का आरोप

ADGP Suicide Mystery
ADGP Suicide Mystery (Photo: social media)

ADGP वाई एस पूरन की आत्महत्या के बाद पुलिस-प्रशासन महकमें में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच पुलिस-प्रशासन की तरफ से शुरू कर दी गई है। इस मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है बता दें कि ADGP के गनमैन पर शराब कारोबारी ने हर महीने लाखों की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था और यह रिश्वत ADGP वाई एस पूरन के नाम पर मांगी जाती थी।

Haryana IPS Y Puran Kumar Suicide: गनमैन सुशील के खिलाफ केस दर्ज

ADGP वाई एस पूरन के गनमैन के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज किया गया है और पुलिस की पूछताछ ने गनमैन ने कबूल किया कि वह ADGP के नाम पर शराब कारोबारी से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते थे। बता दें कि रिश्वत मांगने की ऑडियो क्लिप मिलने के बाद गनमैन सुशील के खिलाफ केस दर्ज किया गया और कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Shamli Crime News Today: कई मामलों में नाम शामिल

ADGP Suicide Mystery
ADGP Suicide Mystery (Photo: social media)

ADGP वाई एस पूरन की आत्महत्या के बाद कई मामलों में इनका नाम सामने आय़ा था। बता दें कि ADGP ने ट्रांसफर जाती के आधार पर होने के खिलाफ आरोप लगाए थे, चुनाव आयुक्त से शिकायत की ही और डीजीपी से भी शिकायत की है साथ ही IPS अधिकारियो के प्रमोशन करने पर भी आरोप लगाए थे।

ALSO READ: लाखों कमाने वाले हरियाणा ADGP ने क्यों किया सुसाइड, जानें क्या थी सैलरी और सुविधाएं

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।