Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design: इस करवा चौथ हाथों पर लगाएं ऐसे यूनिक मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा बस आपकी तारीफ

Summary :

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सिर्फ व्रत और पूजा ही नहीं करतीं, बल्कि अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से सजाती हैं। यूनीक और आकर्षक मेहंदी पैटर्न हाथों की सुंदरता को बढ़ाते हैं और त्योहार की रौनक को और बढ़ा देते हैं। इस करवा चौथ पर आप भी नई और अलग स्टाइल की मेहंदी लगाएं और अपनी खूबसूरती को चार-चाँद लगा दें। देखें लेटेस्ट डिज़ाइन…. Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design 1. Beautiful Mandala Mehndi Designs अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के…

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सिर्फ व्रत और पूजा ही नहीं करतीं, बल्कि अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से सजाती हैं। यूनीक और आकर्षक मेहंदी पैटर्न हाथों की सुंदरता को बढ़ाते हैं और त्योहार की रौनक को और बढ़ा देते हैं। इस करवा चौथ पर आप भी नई और अलग स्टाइल की मेहंदी लगाएं और अपनी खूबसूरती को चार-चाँद लगा दें। देखें लेटेस्ट डिज़ाइन….

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

1. Beautiful Mandala Mehndi Designs

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design
Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में एकदम मिनिमल लगती है लेकिन हाथों को बेहद सुंदर बनाती है।

2. Karwa Chauth Theme Mehndi Designs

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design
Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

करवा चौथ पर स्पेशल मेहंदी डिज़ाइन्स इस साल काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने हाथों या हथेली के पीछे करवा चौथ थीम वाले पैटर्न बनवा सकती हैं और त्योहार पर अलग और खास लुक पा सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे डिटेल्स के साथ चांद, चन्नी, दीये और अन्य त्योहार से जुड़े पैटर्न शामिल कराए जा सकते हैं, जो हाथों को खूबसूरती और त्योहार की रौनक दोनों देंगे।

3. Arabic Mehndi Designs

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design
Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी डिजाइन अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जानी जाती है। इसमें हाथ की उंगलियों और कलाई पर बड़े और गहरे पैटर्न होते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इस डिज़ाइन में फुल और पत्तियों के मोटिफ्स होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।

4. Minimal Floral Mehndi Designs

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design
Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

Minimal Floral Designs करवाचौथ के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।

5. Full Hand Mehndi Designs

Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design
Beautiful Karwa Chauth Mehndi Design

करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसकी मेहंदी देखकर उसके पति एक बार फिर से उससे प्‍यार हो जाए। ऐसी ही मेहंदी डिजाइन है, जिसकी तस्‍वीर हमने आपको ऊपर दिखाई है। आप अपनी पसंद के अनुसार इस मेहंदी को फुल हैंड या हाफ हैंड लगवा सकती हैं । इस तरह की मेहंदी में खूबसूरत बॉर्डर, जाल वर्क और केरी की बेल बनवा कर, इसे कंप्‍लीट कराया जा सकता है। यह मेहंदी बहुत ही घनी लगती हैं और रचने के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं।

 

Also Read: Mehndi Designs for Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ लगवाएं ऐसी यूनिक Mehndi Designs, खिल उठेगा प्यार का रंग

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।