चंडीगढ : करनाल से दो बार विधायक रह चुके तथा बीते विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली। चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पूर्व मंत्री गुप्ता और उनके समर्थकों को भाजपा का पटका पहनाया गया और पूरा मान-सम्मान रखने का भरोसा दिया।
वीरवार दोपहर पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता अपने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था की तारीफ करते हुए भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को योग्यता के साथ रोजगार अवसर दिलाकर भाजपा सरकार ने युवाओं के मनोबल में बढ़ोतरी की है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना दलाल तंत्र योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित हुआ।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व आबकारी मंत्री जयप्रकाश गुप्ता एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आमजन भाजपा की नीतियों में लगातार जुड़ रहे हैं। केंद्र-प्रदेश में भाजपा द्वारा आमजन के भरोसे को लगातार जीतने का काम किया है। नगर निगम चुनाव, जींद उपचुनाव के परिणाम से विपक्षी दलों को लगातार जनता द्वारा नकारे जाने से भी भाजपा मजबूत हुई है और वर्तमान आम चुनाव में हम प्रदेश की सभी 10 सीटों को बड़े अंतर से जीतेंगे।


Download Android App
Download iOS App



