जॉनी निकला जावेद, आधार कार्ड ने खोली पोल, 6 महीने की शादी के बाद खुला राज

Summary :

सोनीपत में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे 6 महीने तक अपनी पहचान छुपाई, उसका पति जॉनी नहीं जावेद निकला। शादी के करीब छह महीने बाद पति के बैग से मिले आधार कार्ड खुला राज।

Sonipat News

Sonipat News : सोनीपत से चौकने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति पर उसे पहचान छुपाने का आरोप लगाया है। पत्नी ने बताया कि उसकी दोस्ती Instagram से शुरू हुई और कुछ महीने बाद यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया।

महिला का आरोप है कि युवक ने उस समय अपना नाम जॉनी बताया था और खुद को हिंदू बताया। और हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।

महिला ने बताया कि उसको 6 महीने बाद पति के बैग से आधार कार्ड मिला जिसमें पति का नाम जावेद खान दिखाई दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि जावेद पहले से शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी हैं। यहीं से इस रिश्ते में विवाद की शुरुआत होने का दावा किया जा रहा है।

बुढ़ाना में रहने लगा जावेद

महिला बताया कि दोनों में इस विवाद बढ़ने के बाद दोनों उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना चले गए और वहीं रहने लगे। महिला के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में रहते हुए उनके एक बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद कुछ महीनों बाद दोनों सोनीपत चले गए थे।

महिला का आरोप है कि इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ और दोनों के बीच लगातार कहासुनी होने लगी। अब महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले करीब एक सप्ताह से परिवार के अन्य लोगों के साथ बाहर गए हुए हैं। पति के इस व्यवहार के चलते हुए उसने सोनीपत के सेक्टर-27 थाना पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को शिकायत देकर पति और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला ने अपनी शिकायत में पति कि पहचान छिपाने के साथ-साथ मारपीट और छेड़छाड़ और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपों की पड़ताल में जुटी पुलिस

इस मामले कि शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस युवक और महिला के बीच हुई बातचीत व संबंधों से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। जांच में पुलिस युवक ने महिला को अपनी पहचान के बारे में क्या बताया था और दोनों की शादी किन परिस्थितियों में हुई इन सभी सवालों पर पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही महिला की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Faridabad CNG Cylinder Blast: फरीदाबाद में CNG भरवाते समय डंपर के सिलेंडर में भीषण धमाका, 4 लोग घायल

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.