खट्टर ने साधा निशाना हुड्डा मौसमी देशभक्त

Summary :

मनोहर लाल ने कहा कि किसान प्रदेश के विकास की धुरी है। प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, यदि प्रदेश का किसान खुशहाल होगा तो हरियाणा प्रदेश भी विकास में आगे बढेगा।

पलवल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान प्रदेश के विकास की धुरी है। प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, यदि प्रदेश का किसान खुशहाल होगा तो हरियाणा प्रदेश भी विकास में आगे बढेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए अनेक योजनाऐं बनाई है। 
भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के हित में बनाई गई फसली ऋण योजनाओं को शामिल किया है। सत्ता में आने के बाद दोनों योजनाओं को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पलवल जिले के गांव बहीन स्थित दादा कान्हा गौशाला में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमर शहीद दादा कान्हा और शहीदे आजम भगत सिहं को श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों से हमें जीवन भर प्रेरणा मिलती रहती है। 
अमर शहीद दादा कान्हा और शहीदे आजम भगत सिहं ने देश व समाज के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के ऊपर कई खतरे मंडराऐं हुए थे लेकिन भाजपा की सरकार ने एक एक खतरे का सफाया कर दिया। जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटने के बाद देश में एक भी आतंकवादी घटनाऐं नहीं हुई है। पुलवामा की घटना इतिहास बनकर रह गई है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने धारा 370 पर रंग बदल बदलकर देश को कोसने का काम किया हैै। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में भी व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धारा 370 पर अपनी राय स्पष्ट करें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछकर बताऐं कि उन्होंने धारा 370 को क्यों नहीं हटाया। हुड्डा मौसमी देशभक्त है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा द्वारा करवाऐं गए विकास को लोगों ने मान्यता दी है। वर्ष 2015 में प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। भाजपा की सरकार ने 1100 करोड़ रूपए किसानों को फसल का मुआवजा देने के लिए प्रदान किए। अकेले पलवल जिले में 200 करोड़ रूपए का मुआवजा प्रदान किया गया।

Desk Team