KMP Expressway Accident : कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बता दें, इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 10 बजे धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया. मरने वाले पांचों पुलिसकर्मी बताए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे.
KMP Expressway Accident: असंतुलित होकर टकराई कार

चश्मदीदों के अनुसार यह घटना तब घटी जब स्कोर्पियों कार ओवरटेक करने की कोशिश में असंतुलित हो गई और सामने से आ रही गगाड़ी से टकरा गई. बता दें कि एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
क्षतिग्रस्त गाड़ी में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया.
Nuh Road Accident: हादसे में पीड़ित सभी पुलिस

पुलिस की जानकारी में पता चला कि हादसे में शामिल सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जवान थे. तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार, हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे,जो जालौन जिले में तैनात थे. इस संबंध में जालौन,उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर लिया गया है. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हालांकि शुरुआत जांच में इस बात का अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना गाड़ी के असंतुलित होने के चलते हुई है. इसमें मुख्य कारण गाड़ी की ओवर स्पीडिंग और फिर तेज रफ़्तार के चलते कार का असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त होना है.
यह भी पढ़ें – बल्लभगढ़ मंडी हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, महिला की हत्या कर फेंका गया था शव, आरोपी का था मृतका से संबंध


Download Android App
Download iOS App




