चंडीगढ़ : अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया को केंद्र में मंत्री बनवाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तरी हरियाणा में जहां भाजपा के पैर मजबूत कर दिए हैं वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री एवं अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज की घेराबंदी के लिए जमीन तैयार कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पूरे घटनाक्रम में दूरदर्शिता का प्रमाण देकर राजनीतिक दांव खेला है।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुलाना, सढौरा, जगाधारी और यमुनानगर है। यहां सभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा है। मनोहर सरकार में इसी क्षेत्र से भाजपा विधायक कंवरपाल गुर्जर विधानसभा के स्पीकर हैं तो अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री हैं। नारायणगढ़ के निवर्तमान विधायक नायब सैनी खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री हैं।
अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का शुरू से ही सांसद रतनलाल कटारिया के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों नेताओं द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध बयानबाजियां किए जाने के वीडियो तक भी वायरल हो चुके हैं। यही नहीं पार्टी हाईकमान भी कई बार सुलह के प्रयास कर चुकी है।
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



