नंगला, सोहना रोड स्थित रावल इंटरनेशनल स्कूल में जर्मनी से आयी टीचर ट्रेनर एन्जिलिका हॉफ के सहयोग से टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया । मुख्य रूप अध्यापको को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टीचिंग, लर्निंग में होने वाले परिवर्तन से अवगत कराने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया । अपने अनुभव सांझा करते हुए एन्जिलिका हॉफ ने बताया कि अब बच्चे को सीखने की आजादी हैं वह जिस विधि से पढऩा चाहता है . उसकी रूचि हमारे लिए महत्वपूर्ण है द्य इस समय शिक्षण प्रशिक्षण पूरी तरह विद्यार्थी पर केन्द्रित है ।
हमें अपनी राय या तरीका बच्चों पर नही थोपना चाहिए । अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अब बच्चों के लिए नये आयाम खुल रहे है । एन्जिलिका हॉफ ने बताया कि रावल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को तथा कुछ टीचर्स को जर्मनी के लिए आमंत्रित किया जायेगा ताकि वे जर्मनी के स्कूलों के बारे में तथा वहाँ की शिक्षा प्रणाली के बारे मे जान सकें । इस तरह से एक दुसरे के सहयोग से हम अपने अनुभव तथा ज्ञान बाँट कर अपने शिक्षण प्रशिक्षण में बेहतर प्रणाली का समावेश कर सकते है । हम एक दुसरे की सांस्कृतिक विरासत को जान सकते है ।
इससे जहाँ बच्चों के दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आता है वहाँ वसुद्यैव कुटुम्बकम की भावना को बल मिलता है द्य रावल संस्था के चेयरमैन श्री सी बी रावल व प्रो चेयरमैन श्री अनिल रावल ने जर्मनी टीचर एन्जिलिका हॉफ से रावल इंटरनेशनल स्कूल में पहुँचने पर धन्यवाद किया तथा इस तरह की कार्यशाला के आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। श्री सी बी रावल ने कहा कि रावल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



