झज्जर : जेबीटी भर्ती घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काट रहे इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला व उनके सुपुत्र अजय चौटाला के कब्जे से नशीला पदार्थ मिलने की खबर को जेजेपी सुप्रीमो व पूर्व सांसद दुष्यन्त चौटाला ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि यह साजिश हो सकती है और एक तरह से छवि का धुमिल करने का प्रयास है। दुष्यन्त चौटाला झज्जर में जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करने आए थे।
यहां मीडिया के रूबरू होकर उन्होंने इस प्रकार की खबर को एक साजिश बताया। दुष्यन्त इस दौरान कार्यकर्ताओं के रूबरू हुए। यहां कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने हरियाणा के युवाओं की तरफदारी करते हुए प्राईवेट सैक्टर में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग हरियाणा की खट्टर सरकार से की। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने सीएम मनोहर लाल खटटर के प्रदेश की 70 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे पर कटाक्ष किया है।
उनका कहना है कि यह सीएम का सपना है और सपने देखना हर किसी का अपना अधिकार है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने चुनाव आयोग को पांच चुनाव चिन्ह अप्लाई किए थे और चाबी का चिन्ह आयोग ने उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विस चुनावों में जेजेपी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी दुष्यंत ने कहा कि लोस चुनाव में केवल और केवल मोदी का नाम चला। भाजपा ने चाहे कैसे भी प्रत्याशी को टिकट दिया मगर लोगों ने केवल मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिए।


Download Android App
Download iOS App



