विद्युत निगम का लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Summary :

NULL

सिरसा : हरियाणा सतर्कता विभाग के उडन दस्ते की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आज विद्युत निगम का एक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बड़ागुढ़ा खंड के गांव दौलतपुरखेड़ा निवासी सुखप्रीत पुत्र इंद,सिंह के खेत में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।

उसने इसे बदलने की गुहार लगाई। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में लाइनमैन पुष्कर ने 20 हजार रुपये की मांग की थी और सौदा साढ़े 17 हजार में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के डीएसपी वीरेंद, सिंह श्योराण को यह शिकायत दी। जिसके बाद लाइनमैन को आज रंगे हाथ दबोचा गया।

Desk Team