इसराना: आरएएफ के जवानों ने क्षेत्र में किसी भी प्राकृतिक घटना जो भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा आने पर या किसी प्रकार का दंगा होने पर हालात को नियंत्रित में करने और उससे निपटने के लिए क्षेत्र में आरएएफ के जवानों ने अभ्यास कार्यक्रम के तहत आरएएफ के जवानों की चालीस सदस्यों की टीम ने सहायक कमांडेंट रजनीश सिंह के नेतृत्व में इसराना थाना में विजिट की।
सहायक कमांडेंट रजनीश सिंह के साथ इसराना थाना प्रभारी नवीन सिंधू से मिले व क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों के अलावा धार्मिक व एतिहासिक स्थानों की जानकारी हासिल की। जानकारी के अनुसार दिल्ली के बिहारीपुर से डी-103 समवाय आरएएफ के चालीस जवानों का दस्ता सहायक कमांडेंट रजनीश सिंह के नेतृत्व में पानीपत जिला के सभी थाना क्षेत्रों में परिचितीकरण अभ्यास कार्यक्रम के तहत की विजिट कर रहा है। पानीपत में अभियान 9 जुलाई तक रहेगा।
– महीपाल


Download Android App
Download iOS App



