NH44 पर बड़ा Accident ! यात्रियों से भरी वॉल्वो टकराई ट्रक से, कंडक्टर की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

Summary :

Sonepat Road Accident : सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार को पंजाब की वॉल्वो बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखा भी जा सकता है कि नीले रंग के वॉल्वो का अगला हिस्सा बुरी तरह तहस नहस हो चुका है और करें की मदद से बस को स्टैबल करने की कोशिश की जा रही है। बता दें, हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। Sonepat Road Accident…

Sonepat Road Accident : सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार को पंजाब की वॉल्वो बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखा भी जा सकता है कि नीले रंग के वॉल्वो का अगला हिस्सा बुरी तरह तहस नहस हो चुका है और करें की मदद से बस को स्टैबल करने की कोशिश की जा रही है। बता दें, हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

Sonepat Road Accident : बस में थे यात्री

Volvo Bus Accident
Volvo Bus Accident (source : social media)

बस में यात्री सवार थे, यह प्राइवेट वोल्वो बस पंजाब के अमृतसर से शुक्रवार की रात 11:15 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुई थी। सवारियों को बताया गया था कि बस सुबह 6:10 बजे पर कश्मीरी गेट पहुंचेगी। अमृतसर के ही रहने वाला ड्राइवर निकेश और कंडक्टर अमन इसे लेकर चले थे। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

Volvo Bus Accident : नैशनल हाइवे 44 पर हुआ हादसा

हादसा शनिवार को सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुआ। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया हादसा कि बस जैसे ही पानीपत से दिल्ली की ओर नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। बस ड्राइवर को समय रहते स्थिति का अंदाजा नहीं हो सका। तेज रफ्तार के कारण बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

Sonipat Accident News : फंसे यात्रियों को निकाला गया

Volvo Bus Accident
Volvo Bus Accident (source : social media)

जैसे ही बस का एक्सीडेंट हुआ कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे, वहां मौजूद आसपास के लोगों ने मदद करते हुए यात्रियों को शीशा काटकर खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। अब इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बस में फंसे यात्री बाहर निकलने का रास्ता तलाश करते दिख रहे हैं। बता दें, इस घटना में कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस के अलावा एक ही परिवार के दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा सहित कई यात्री भी घायल हो गए। दीपक मल्होत्रा अपने परिवार के साथ अमृतसर से शादी समारोह से वापस दिल्ली लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य करते हुए ड्राइवर सहित सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से ड्राइवर की हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

हाई स्पीड में थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हाई स्पीड में थी। सड़क पर खड़ा ट्रक न दिखाई देने से ये हादसा हुआ। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां से ड्राइवर को रोहतक मेडिकल रेफर किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव इस मामले में सोनीपत पुलिस का कहना है कि मृतक कंडक्टर अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें – ईमानदारी की मिसाल बने फरीदाबाद के ‘खान साहब’, 6 महीने बाद अपने कबाड़ के गोदाम से ढूंढ कर लौटाया 15 लाख का सोना

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।