अम्बाला : स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूरा करने में तेजी लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को समय पर इनका लाभ मिल सके। इसी कड़ी में उन्होंने अम्बाला छावनी के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में चल रहे दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से अम्बाला छावनी के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य पर एक करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। निर्माण कार्य के तहत इस दो मंजिला भवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कांग्रेस है मॉब लिंचिंग की असल जननी : विज
स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डा. अनिल दत्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा विश्राम गृह अम्बाला छावनी में पहले एक पोर्शन का निर्माण करवाया गया था। उन्होंने बताया कि इस भवन को दो मंजिला बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह राशि स्वीकृत करवाई है, जिसके तहत इस दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
(प्रदीप मसीह)


Download Android App
Download iOS App



