चंडीग: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को जैसे ही पंचकूला स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एनएसयूआइ ने इसका जमकर विरोध किया। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने सीएम के सीधा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वह युवाओं को 9000 रुपये बेरोजगारी भत्ता न देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस उन्हें घसीटते ले गई।
बुद्धिराजा ने सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार युवाओं के लिए कुछ भी करने में अक्षम साबित हो रही है और अपनी मांग उठाने वालों को प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारों को नौ हजार रुपये भत्ता देने का एलान किया था, लेकिन अभी तक उसने इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



