करनाल: जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी आटो थेफट टीम के इन्चार्ज उपनिरीक्षक रोहताश सिंह ने अपनी टीम के साथ 24 जुलाई को शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहन चोरों और चोरी के वाहनों की तलाश शुरू की और आरोपी रवि पुत्र चरणसिंह, सोनू पुत्र श्याम सुंदर दोनों वासीयान खानपूर जट्टान यूपी और ब्रीजु पुत्र मच्छर निवासी ताना यूपी को चोरी की मोटर साईकिलों सहित काबू किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ब्यान पर उनके एक अन्य साथी धर्मेन्द्र पुत्र विरपाल सिंह निवासी गढीपुख्ता जिला शामली यूपी को भी काबू किया गया। पुलिस ने इन सभी की निशानदेही पर चार अन्य मोटरसाईकिलें भी बरामद की। पुलिस ने आज पुन: सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र


Download Android App
Download iOS App



