चहरे पर ये 3 चीज़ें लगाने से जल्दी नहीं आएंगी झुर्रियां

Summary :

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को खराब भी सकते हैं इसलिए स्किन पर जितना हो सके नेचुरल चीज़ें ही लगानी चाहिए। कुछ महिलाओं के समय से पहले रिंकल्स आना शुरू हो जाते हैं जो उनकी खूबसूरती को कम कर देते है। स्किन की इस दिक्कत से बचने के लिए आप आयुर्वेद की मदद ले सकती हैं क्यूंकि ऐसी कई जड़ी- बूटियां हैं, जो त्वचा का ख्याल रखती हैं। तुलसी के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं और 15…

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है।

महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को खराब भी सकते हैं इसलिए स्किन पर जितना हो सके नेचुरल चीज़ें ही लगानी चाहिए।

कुछ महिलाओं के समय से पहले रिंकल्स आना शुरू हो जाते हैं जो उनकी खूबसूरती को कम कर देते है।

स्किन की इस दिक्कत से बचने के लिए आप आयुर्वेद की मदद ले सकती हैं क्यूंकि ऐसी कई जड़ी- बूटियां हैं, जो त्वचा का ख्याल रखती हैं।

तुलसी के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं और 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

लौंग के तेल को स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे आप रेग्युलर फेस पैक में मिलाकर लगा सकते हैं, जिससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

रोजमेरी के तेल को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी रिंकल्स की समस्या दूर होगी और स्किन निखरी हुई लगेगी।

स्किन से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी।

ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए थी बेहतर जानकारी के लिए अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।

Team Desk