Bichiya Design For Karwa Chauth 2026: इस करवाचौथ सोलह श्रृंगार में चार-चांद लगा देंगी ये ट्रेंडी हैवी बिछिया, देखें लेटेस्ट डिजाइन!

Summary :

इस करवाचौथ अगर आप अपने पैरों को एक रॉयल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इस बार सिंपल पाजेब या बिछिया की जगह ट्राई करें ट्रेंडी हैवी बिछिया।

Bichiya Design For Karwa Chauth 2026: अखंड सौभाग्य और सुहाग का पावन पर्व करवाचौथ जल्द ही आने वाला है। इस दिन हर सुहागिन महिला सोलह श्रृंगार कर चांद का दीदार करती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ट्रेडिशनल लुक में जब तक पैरों का श्रृंगार खास न हो, तब तक पूरा लुक अधूरा सा लगता है।

इस करवाचौथ अगर आप अपने पैरों को एक रॉयल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इस बार सिंपल पाजेब या बिछिया की जगह ट्राई करें ट्रेंडी हैवी बिछिया। यहाँ जानिए कुछ ऐसे शानदार और लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में, जो आपके करवाचौथ लुक को बना देंगे बेहद खास।

Rajwadi Heavy Bichiya

Bichiya Design For Karwa Chauth 2026
Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

यदि आप पारंपरिक और रॉयल लुक पसंद करती हैं, तो राजवाड़ी स्टाइल की हैवी बिछिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस पर की गई बारीक मीनाकारी और घुंघरू का काम आपके पैरों की शोभा को कई गुना बढ़ा देगा। साड़ी या भारी लहंगे के साथ यह डिजाइन बेहद जचता है।

Floral Toe Rings

Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

आजकल फैशन में फ्लोरल और पत्तियों के डिजाइन वाले टो-रिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप थोड़ा मॉडर्न और एलिगेंट टच चाहती हैं, तो स्टोन वर्क या पर्ल डिटेलिंग वाली चौड़ी बिछिया चुन सकती हैं। यह पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ पैरों को बहुत ही आकर्षक लुक देती है।

Attached Toe Ring with Payal

Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

पैरों के श्रृंगार को और ज्यादा संवारने के लिए चेन से जुड़ी हुई बिछिया-पायल का यह कॉम्बिनेशन सदाबहार है। यह डिजाइन आपके पूरे पैर को कवर करता है और हैवी लुक देता है। करवाचौथ के व्रत पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह डिजाइन आपके पैरों को एकदम नई और खूबसूरत पहचान देगा।

Kundan Stone Work Toe Rings

Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Bichiya Design For Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

चमक-दमक और फेस्टिव वाइब्स के लिए कुंदन या रंगीन स्टोन्स वाली हैवी बिछिया बेहतरीन विकल्प है। लाल, मैरून या हरे रंग के स्टोन्स से सजी ये बिछिया आपके करवाचौथ के Outfits के साथ आसानी से मैच हो जाएंगी।

Also Read: Gold Mangalsutra Pendant Design: डेली वेयर से लेकर पार्टी लुक तक, ये मॉडर्न गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट आपका दिल जीत लेंगे

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।