Couple Outfit Ideas for Durga Puja: इस दुर्गा पूजा अपने पार्टनर संग ऐसे करें आउटफिट मैच, देखते ही दिल दे बैठेंगे फैंस!

Summary :

अगर आप भी इस बार बोरिंग ट्विनिंग से हटकर स्मार्ट 'को-ऑर्डिनेटेड लुक' चाहते हैं, तो ये आइडियाज जरूर ट्राई करें।

Couple Outfit Ideas for Durga Puja: दुर्गा पूजा का त्योहार आते ही सबसे पहला सवाल यही मन में आता है कि इस बार क्या पहनें और कैसे तैयार हों? खासकर जब पार्टनर के साथ पंडाल घूमने का प्लान हो, तो मन करता है कि दोनों का लुक थोड़ा खास हो ताकि तस्वीरों में आपकी केमिस्ट्री और स्टाइल दोनों साफ झलकें।

हालांकि, इसके लिए एक जैसे कपड़े पहनना बिल्कुल जरूरी नहीं है। सच तो यह है कि कपल लुक तब ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है जब आउटफिट्स अलग हों, लेकिन उनमें कलर, प्रिंट या कोई छोटा-सा एलिमेंट एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा हो। अगर आप भी इस बार बोरिंग ट्विनिंग से हटकर स्मार्ट ‘को-ऑर्डिनेटेड लुक’ चाहते हैं, तो ये आइडियाज जरूर ट्राई करें।

Red & White का कॉम्बिनेशन

Couple Outfit Ideas for Durga Puja
Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)

दुर्गा पूजा और लाल-सफेद रंग का कॉम्बिनेशन एक-दूसरे के पूरक हैं। लाल बॉर्डर वाली क्लासिक बंगाली सफेद साड़ी या फिर लाल-सफेद प्रिंट वाला सूट-सेट पहन सकती हैं। प्लेन सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल रंग का स्टोल या नेहरू जैकेट कैरी कर सकते हैं। दोनों के कपड़े पूरी तरह अलग होंगे, लेकिन रंगों का यह मेल आपको परफेक्ट कपल वाइब्स देगा।

सेम कलर फैमिली, अलग-अलग आउटफिट्स

Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)
Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)

अगर आपको बहुत ज्यादा लाउड या एक जैसी मैचिंग पसंद नहीं है, तो एक ही कलर पैलेट चुनें। आप पेस्टल ग्रीन, रॉयल ब्लू, मैरून, पीच या ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी/लहंगा चुन सकती हैं। पार्टनर भी उसी कलर टोन का कुर्ता या इंडो-वेस्टर्न सेट पहन सकते हैं। यह लुक दिखने में बेहद सोबर और एलिगेंट लगता है।

ट्रेडिशनल में जोड़ें मॉडर्न का तड़का

Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)
Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)

पूरा लुक एकदम पारंपरिक रखने के बजाय उसमें थोड़ा फ्यूजन टच जोड़ें। साड़ी के साथ ट्रेंडी/मॉडर्न कट ब्लाउज और इंडो-वेस्टर्न स्टेटमेंट ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। सिंपल कुर्ते के साथ मैचिंग या कंट्रास्ट नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। अगर दोनों के आउटफिट्स में जैकेट, बॉर्डर या प्रिंट का हल्का मैच हो, तो लुक काफी स्मार्ट दिखता है।

एथनिक और कैजुअल का परफेक्ट फ्यूजन

Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)
Couple Outfit Ideas for Durga Puja( Source: Social Media)

अगर आप पंडाल घूमने के दौरान बहुत भारी-भरकम कपड़े पहनकर परेशान नहीं होना चाहते, तो यह कंफर्टेबल लुक आपके लिए बेस्ट है। कॉटन की हल्की साड़ी, प्रिंटेड कुर्ती या सिंपल एथनिक सेट चुन सकती हैं। इसके साथ कुर्ते के साथ जींस या कैजुअल कुर्ता-पायजामा पहन सकते हैं। यह लुक घूमने-फिरने के लिए आरामदायक भी है और फोटो में भी बहुत कूल लगता है।

Also Read: Durga Puja Saree Ideas: ट्रेडिशनल से ग्लैमरस तक, काजोल और नुसरत जहां के इन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।