Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा पर पाना है परफेक्ट बंगाली लुक? इस बार वॉर्डरोब में शामिल करें बंगाल की ये 5 पारंपरिक साड़ियां

Summary :

आप इस बार दुर्गा पूजा 2026 में पूरी तरह से पारंपरिक बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में पश्चिम बंगाल की इन 5 प्रसिद्ध साड़ियों को शामिल कर सकती हैं। 

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्रि का त्योहार न केवल भक्ति और पूजा-पाठ का प्रतीक है, बल्कि इस दौरान लोग अपने परिधान और लुक पर भी विशेष ध्यान देते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली संस्कृति और पहनावे की एक बेहद सुंदर झलक देखने को मिलती है, जिसमें साड़ियों की अपनी एक खास जगह है। यदि आप इस बार दुर्गा पूजा 2026 में पूरी तरह से पारंपरिक बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में पश्चिम बंगाल की इन 5 प्रसिद्ध साड़ियों को शामिल कर सकती हैं।

Tant Saree

Durga Puja 2026
Durga Puja 2026( Source: Social Media)

बंगाली लुक के लिए तांत की साड़ी सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। यह पूरी तरह कॉटन से बनी होती है, जिससे यह काफी हल्की और आरामदायक होती है। सफेद साड़ी पर लाल बॉर्डर का क्लासिक कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, हालांकि अब यह कई अन्य आकर्षक रंगों में भी उपलब्ध है। दिन के समय, पंडाल घूमने या अंजलि के समय के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

Garad Saree

Durga Puja 2026( Source: Social Media)
Durga Puja 2026( Source: Social Media)

सादगी और यूनिक का कॉम्बो पसंद करने वालों के लिए गरद साड़ी एकदम सही चुनाव है। इसका बेस मुख्य रूप से सफेद या ऑफ-व्हाइट होता है, जिसके किनारों और पल्लू पर लाल रंग की खूबसूरत पट्टी होती है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान इसे पहनना बेहद शुभ माना जाता है।

Baluchari Saree

Durga Puja 2026( Source: Social Media)
Durga Puja 2026( Source: Social Media)

अगर आप दुर्गा पूजा के किसी खास कार्यक्रम में रॉयल और हैवी लुक चाहती हैं, तो बिष्णुपुर की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ी चुनें। सिल्क से बनी इस साड़ी की सबसे बड़ी विशेषता इस पर उकेरी गई आकृतियां हैं, जिनमें रामायण, महाभारत जैसी पौराणिक कथाओं, साहित्य और ऐतिहासिक इमारतों के चित्र बने होते हैं।
शाम की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों या खास उत्सवों के लिए यह आदर्श है।

Korial Saree

Durga Puja 2026( Source: Social Media)
Durga Puja 2026( Source: Social Media)

कोरियल साड़ी देखने में काफी हद तक गरद साड़ी जैसी लगती है, लेकिन यह उससे कहीं अधिक समृद्ध और चमकदार होती है। सिल्क से तैयार की गई इस साड़ी में सफेद और गहरे लाल रंग का शानदार तालमेल होता है, जो पारंपरिक बंगाली उत्सव लुक देता है। अष्टमी की पूजा या नवमी के उत्सव के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

Murshidabad Silk Saree

Durga Puja 2026( Source: Social Media)
Durga Puja 2026( Source: Social Media)

अगर आपको हल्की और मुलायम सिल्क पसंद है, तो मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी आपके लिए सही रहेगी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र की यह पारंपरिक साड़ी अपनी महीन बुनाई, आकर्षक प्रिंट्स और खूबसूरत लुक के लिए जानी जाती है। इसे आप सप्तमी से लेकर दशमी तक किसी भी समय आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Also Read: Garba Outfit Ideas: गरबा नाइट्स में नहीं पहनना चनिया चोली? ट्राई करें ये 4 एलिगेंट और फ्यूजन लुक्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।