Eid Special Suit Designs: ईद में बहुत ही कम समय बचा है. ईद का दिन बेहद खास होता है। ईद के दिन महिलाएं एथनिक आउटफिट पहनती हैं और मेकअप करती हैं। ईद के दिन खूबसूरत लुक के लिए आप पाकिस्तानी सूट कैरी कर सकती हैं। इन दिनों पाकिस्तानी सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी ट्रेडिशनल लुक के लिए पाकिस्तानी सूट कैरी कर सकती हैं। आइए देखते हैं पाकिस्तानी सूट के लेटेस्ट डिजाइन।
Eid Special Suit Designs: ईद पर ट्राई करें पाकिस्तानी सूट
1. Pashmina Suit

यदि आप अपने सूट लुक को और भी क्लासी बनाना चाहती हैं तो इसके साथ कश्मीर की मशहूर पश्मीना सूट के साथ सिंपल दुपट्टे के साथ कैरी करें। इस तरह की सिंपल दुपट्टे पहनकर आपका लुक काफी क्लासी लगेगा। पश्मीना सूट सिंपल दुपट्टे काफी हैवी होता है, इसे सूट के साथ आप अपने कंर्फट के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।
2. Anarkali Suit

अगर आपको ट्रेडिशनल टच पसंद है तो गोटा-पट्टी वर्क वाली अनारकली सूट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इन अनारकली सूट्स में भारी घेरे के साथ खूबसूरत गोटा-पट्टी का काम किया जाता है, जो इसे रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन खासतौर पर मेहंदी, हल्दी और सगाई जैसे फंक्शन्स के लिए बेस्ट रहती है।
3. Kaftan Suit

हर साल की तरह इस साल भी अगर आप ईद के मौके पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और शरारा-गरारा या इंडो वेस्टर्न के बजाय कुछ और ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत पाकिस्तानी सूट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का सूट ईद पर पहनने के लिए सही रहेगा।
4. Farshi Salwar Suit

अगर आप इस ईद पर लंबे कुर्ते पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता स्टाइल आपके लिए एक रिफ्रेशिंग हो सकता है। यह लुक न केवल कम्फर्टेबल है, बल्कि आपको काफी यंग और कूल दिखाता है।
5. Churidar Salwar Suit

चूड़ीदार स्ट्रेट सूट की ये डिजाइन लंबी पतली लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। बॉर्डर में बारीक लेस और दुपट्टे में स्टोन का काम काफी एलिगेंट लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App




