Garba Lehenga Designs: नवरात्रि का त्योहार आने ही वाला है, और इसके साथ ही शुरू होने वाली है गरबा और डांडिया नाइट्स की तैयारियाँ। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में हर कोई सबसे अलग, खूबसूरत और ट्रेंडी दिखना चाहता है। अगर आप भी इस नवरात्रि अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो भारी-भरकम और पुराने डिजाइन्स को छोड़कर इस बार इन लेटेस्ट चनिया चोली ट्रेंड्स को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं।
Digital Print & Floral Magic

अगर आप भारी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे पहनकर डांस करने में असहज महसूस करती हैं, तो डिजिटल और फ्लोरल प्रिंटेड चनिया चोली आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यह वजन में काफी हल्की होती है और इसमें बने बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न्स आपको एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं।इसे ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और सिंपल बन के साथ पेयर करें।
Mirror Work & Bandhani Mix

गुजराती कल्चर और नवरात्रि की बात हो और मिरर वर्क या बांधनी का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! कांच का काम गरबा नाइट्स की लाइट्स में शानदार चमक बिखेरता है। जब इसे ट्रेडिशनल बांधनी या लहरिया प्रिंट के साथ मिलाया जाता है, तो यह असली एथनिक वाइब देता है। मल्टीकलर मिरर वर्क चनिया चोली के साथ कट-वर्क वाला दुपट्टा कैरी करें।
Kutchi Embroidery & Threadwork

कच्छी कड़ाई और रेशम के धागों का काम कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता। इसमें बने पारंपरिक हाथी, मोर, और पैस्ले (अम्बी) के पैटर्न्स इसे बहुत समृद्ध और सांस्कृतिक रूप देते हैं। मल्टीकलर थ्रेडवर्क हर स्किन टोन पर खूब फबता है। बैकलेस या डोरी वाली चोली बनवाएं और साथ में पारंपरिक कड़ा पहनें।
Indo-Western Jacket Style Chaniya Choli

अगर आप अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल चनिया चोली चुनें। इसमें साधारण दुपट्टे की जगह एक एम्ब्रॉयडर्ड या प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट/श्रग होता है। यह आपको भीड़ से बिल्कुल अलग और स्मार्ट लुक देता है। दुपट्टा संभालने का झंझट खत्म! बिना दुपट्टे के बेफिक्र होकर गरबा करें।
Multi-Layered Flare

गरबा डांस के दौरान जब आपका लहंगा गोल घूमता है, तो उसका घेरा ही पूरे लुक की जान होता है। इस बार मल्टी-लेयर और क्रैप फैब्रिक वाले खूब घेरेदार चनिया चोली काफी ट्रेंड में हैं। इनका गोटा-पत्ती बॉर्डर घूमते समय बेहद आकर्षक लगता है।


Download Android App
Download iOS App




