Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि करीब आ रही है और गरबा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। गरबा नाइट में परफेक्ट लुक पाने के लिए ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप के साथ-साथ एक शानदार हेयरस्टाइल का होना भी बेहद ज़रूरी है। अगर आप इस बार बिना ज़्यादा मेहनत किए कुछ अलग और ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं, तो यहाँ बताई गई आसान हेयरस्टाइल्स आपके बहुत काम आएँगी। बेहद कम समय और छोटी-छोटी एक्सेसरीज़ की मदद से आप अपने बालों को गरबा आउटफिट के साथ एक खूबसूरत रूप दे सकती हैं।
Ghungroo-Style Bangle Hairstyle

आगे के बालों का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर रबड़ बैंड से एक छोटी पोनीटेल बनाएँ। अब घुंघरू वाली चूड़ी लें और पोनीटेल के बालों को चूड़ी के बीच से ऊपर की ओर निकालें। इसके बाद एक और चूड़ी जोड़ते हुए बालों को दोनों के बीच से बाहर निकालें। बालों की लंबाई के हिसाब से चूड़ियाँ लगाते जाएँ, जिससे बालों में एक सुंदर चेन जैसी डिज़ाइन बन जाएगी। अंत में इसे छोटी हेयर पिन या रबड़ बैंड से अच्छी तरह फिक्स कर दें। बालों को थोड़ा वॉल्यूम देने के लिए चूड़ियों के बीच फँसे बालों को हल्का-सा बाहर की तरफ खींच लें।
Multicolor Bindi Hairstyle

बालों में बीच से मांग निकालें। आगे की तरफ दोनों ओर पतली-पतली 3 से 4 Breeds बना लें। इन चोटियों पर अपनी ड्रेस से मैच करती हुई अलग-अलग रंगों की बिंदियाँ चिपकाएँ। अंत में सभी चोटियों को पीछे ले जाकर एक साथ रबड़ बैंड से बाँध लें। यह हेयरस्टाइल बहुत ही रंगीन लगती है और गरबा के माहौल में एकदम रॉक करती है।
Multicolor Lace Hairstyle

अपनी गरबा ड्रेस से मैच करती हुई एक चौड़ी और एक पतली लेस लें।बालों में बीच की मांग निकालें और पतली लेस को बालों के साथ गूंथते हुए दोनों तरफ छोटी चोटियाँ बनाएँ। अब पीछे के बचे हुए बालों को एक रबड़ बैंड से बाँधकर दो हिस्सों में बाँट लें। दोनों हिस्सों पर चौड़ी लेस लपेटें और फिर दोनों को आपस में गूंथकर एक मुख्य चोटी बना लें। यह आपके गरबा लुक को एक ट्रेडिशनल और यूनिक टच देती है।
Ghungroo Messy Bun

आगे के बालों से पतली-पतली चोटियाँ बनाकर उन्हें पीछे की तरफ ले जाएँ। पीछे के बचे हुए बालों से एक हल्का-सा मेसी बन तैयार करें। अब छोटी हेयर पिन्स में पिरोए हुए घुंघरुओं को आगे की चोटियों और बन में जगह-जगह लगाएँ। डांडिया और गरबा खेलते समय बालों में लगे छोटे-छोटे घुंघरू आपके पूरे लुक में चार चाँद लगा देंगे।


Download Android App
Download iOS App




