Kashmiri Watch: भारतीय शादियों और त्योहारों में एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सही एक्सेसरीज का होना बेहद जरूरी है। अब तक हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम चूड़ियां और कंगन करते आ रहे थे, लेकिन बदलते दौर के साथ एक्सेसरीज के ट्रेंड में भी एक नया और यूनिक मोड़ आया है।
आजकल पारंपरिक और भारी-भरकम चूड़ियों की जगह ‘घुंघरू वॉच’ महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। यह वॉच न सिर्फ आपके हाथों को स्टाइलिश लुक देती है, बल्कि इसमें लगे बारीक घुंघरू पायल जैसी मधुर ‘छन-छन’ आवाज से पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं। आइए जानते हैं घुंघरू वॉच के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन्स के बारे में।
1. Oxidised Silver Ghungroo Watch

अगर आपको बोहो-चिकन या इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर घुंघरू वॉच आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। गरबा नाइट, नवरात्रि या किसी भी कैजुअल-एथनिक फंक्शन में इसे पहनकर आप भीड़ से अलग और ट्रेंडी नजर आ सकती हैं।
2. Antique Gold and Brass Ghungroo Watch

शादी या रिसेप्शन जैसे मौकों पर अगर आप थोड़ा हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो आम कंगन छोड़ एंटीक गोल्ड या ब्रास टोन वाली घुंघरू वॉच ट्राई करें। यह भारी साड़ियों और लेहंगों के साथ आपके हाथों को एक शानदार और एलगेंट टच देती है।
3. Kada-Style Chain Watch With Ghungroos

अगर आप कम्फर्ट और स्टाइल दोनों एक साथ चाहती हैं, तो एडजेस्टेबल कड़ा स्टाइल वॉच बेस्ट है। इसके चारों तरफ लटकती बारीक घुंघरू और छोटी-छोटी लटकनें इसे हाथों में पहनना आसान बनाती हैं और एक बेहद खूबसूरत कंगन जैसा लुक देती हैं।
Also Read: Karwa Chauth 2026: साड़ी में मिलेगा परफेक्ट लुक, अंकिता लोखंडे से लें नेकलेस डिजाइन के आइडिया


Download Android App
Download iOS App




