Karwa Chauth 2026: साड़ी में मिलेगा परफेक्ट लुक, अंकिता लोखंडे से लें नेकलेस डिजाइन के आइडिया

Summary :

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस खास दिन हर महिला अपने लुक को बेहद खूबसूरत और परफेक्ट बनाना चाहती है। अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट ज्वेलरी की तलाश में हैं, तो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के इन एथनिक और मॉडर्न नेकलेस डिज़ाइन्स से बेहतरीन आइडियाज ले सकती हैं। Kundan and Meenakari work set अगर आप हैवी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो अंकिता लोखंडे की तरह एमराल्ड ग्रीन और पेस्टल्स के कॉम्बिनेशन वाला सेट ट्राई करें। इसमें पेस्टल…

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस खास दिन हर महिला अपने लुक को बेहद खूबसूरत और परफेक्ट बनाना चाहती है। अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट ज्वेलरी की तलाश में हैं, तो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के इन एथनिक और मॉडर्न नेकलेस डिज़ाइन्स से बेहतरीन आइडियाज ले सकती हैं।

Kundan and Meenakari work set

Karwa Chauth 2026
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अगर आप हैवी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो अंकिता लोखंडे की तरह एमराल्ड ग्रीन और पेस्टल्स के कॉम्बिनेशन वाला सेट ट्राई करें। इसमें पेस्टल पिंक और ऑलिव ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन के साथ ग्रीन बीड्स की लटकन और पेंडेंट ड्रॉप्स दिए गए हैं। खूबसूरत मीनाकारी और कुंदन वर्क इस नेकपीस को एकदम ‘रॉयल और एलिगेंट’ लुक देता है।

Traditional multi-color choker

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अंकिता ने अपनी ब्लू लाइटवेट साड़ी के साथ ग्रीन, रेड और मैरून कलर के ओवल शेप स्टोन्स वाला चोकर पेयर किया है। लाइटवेट या प्लेन साड़ी के साथ चोकर नेकलेस बेहद शानदार दिखता है। इसमें क्रिस्टल वर्क के साथ Pearl Drops दी गई हैं, जो आपके एथनिक अवतार को रिच और क्लासी बनाती हैं।

Cocktail-style statement necklace

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अगर आप करवा चौथ पर कोई शाइनी फैब्रिक की लाइटवेट या इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहन रही हैं, तो अंकिता के इस यलो साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लें। इस कॉकटेल स्टाइल नेकलेस में लीफ-मोटीफ वाले सिट्रीन या यलो सैफायर लगे हैं, जिनके चारों ओर वाइट डायमंड्स की डिटेलिंग है। यह आपके फेस्टिव लुक को एक ग्लैमरस और मॉडर्न टच देता है।

Maharashtrian layered necklace

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

करवा चौथ की पूजा के दौरान एथनिक वाइब पाने के लिए लेयर्ड ज्वेलरी बेस्ट ऑप्शन है। अंकिता ने पारंपरिक ‘कोल्हापुरी साज’ और ‘थुशी’ को एक साथ पेयर किया है। ये दोनों नेकलेस एक-दूसरे को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट करते हैं और आपको एक पारंपरिक व राजसी लुक प्रदान करते हैं।

Double-layer structured necklace

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

लाल या मैरून रंग की साड़ी और लहंगे के साथ डबल लेयर नेकलेस सबसे ज्यादा जंचता है। इस नेकपीस का ऊपरी हिस्सा चोकर स्टाइल में है, जबकि नीचे की लेयर में कुंदन और लाल रूबी स्टोन्स की डिटेलिंग दी गई है। सेंटर में बना पेंडेंट ड्रॉप पूरे लुक का Focal Point बनता है, जो करवा चौथ के आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है।

Also Read: Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चूड़ियों के ये सेट, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।