Health Tips: कोलेस्ट्रॉल घटाने के उपाय करने बहुत जरूरी हैं ये आप भी जानते हैं। अगर आप इसे अनकंट्रोल रखते हैं तो ये कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यहां ऐसे समर फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Highlights
- अक्सर गर्मियों में बढ़ जाता है कोलेस्ट्रोल
- गलत खानपान के चलते बढ़ता कोलेस्ट्रोल
- गर्मियों में सेहत का रखें खास ख्याल
डाइट में शामिल करें ये फूड
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल कई लोगों को कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से जूझना पड़ता है। खून में पाया जाने वाला यह पदार्थ दो तरीकों का होता है, पहला गड और दूसरा बैड। हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, जो कि शरीर में टिश्यूज बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त रखने में बड़ा रोल प्ले करता है।
रोज खाएं ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स के सेवन लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानि बैड कोलेस्ट्रॉल से काफी बचाव होता है। बता दें, इनमें भरपूर मात्रा में कई विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में, अखरोट, अंजीर और बादाम खाना एक बढ़िया ऑप्शन है।
दलिया होगा बेस्ट ऑप्शन
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दलिया बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को कम करता है। इसके अलावा साबुत या अंकुरित अनाज भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद डाइट है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें
बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत कारगर होता है। ये ब्लड प्रेशर और ब्लड क्लॉटिंग की दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है। सेलमन या टूना मछली में ये भरपूर मात्रा में मिल जाता है।
एवोकाडो का सेवन करें
बैड कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड काफी मददगार होता है। बता दें, एवोकाडो में ये पाया जाता है। इसलिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने के लिए एवोकाडो खाने की सलाह दी जाती है।
हरी सब्जियां खाएं
हरी सब्जियों को हमेशा से सूपरफूड माना जाता है। इनके सेवन से कई बीमारियों का खतरा टल जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App









