Weight Loss और Blood Sugar Control करने के लिए आज ही Intermittent Fasting में शामिल करें ये Food Items

Intermittent Fasting Foods

Intermittent Fasting Foods: इंटरमिटेंट फास्टिंग तेजी से ट्रेंड बन चुकी है और कई लोग इसे अपनाना पसंद कर रहे है। ऐसे में यह जानना जरुरी है, की इस दौरान कौन से फूड्स खाने चाहिए है । आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग तेजी से लोकप्रिय हो रहे है। ये एक ऐसा तरीका है, जिससे खाना और फास्टिंग का समय तय किया जाता है लोग इसे वजन घटाने , मेटाबॉलिज्म सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाते है।  इसमें 16/8 या 14/10 जैसे पैटर्न फॉलो किए जाते है. जिससे कुछ घंटो तक फ़ास्ट किया जाता है और बाकि समय में खाना खाया जाता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग शरीर को फैट बर्न करने में मदद करती है, और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। पाचन तंत्र को भी आराम देती है | साथ यही हॉर्मोन बैलेंस करने और एनर्जी में भी जरुरी मानी जाती है । सही तरीके से सेवन करने पर बॉडी को कई फायदे मिल सकते है। इसे संतुलित डाइट के साथ करना जरूरी होता है, ऐसे में जानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में कौन-कौनसे फूड्स खाने जरुरी होते है।

Intermittent Fasting Foods
Intermittent Fasting Foods

Intermittent Fasting Foods: इंटरमिटेंट फास्टिंग में कौन से फूड्स खाने चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स का सेवन करना जरुरी होता है। अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दाल, अंडा, पनीर और दही शामिल करें, जो शरीर को ताकत देती है। यह शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाते ने है जिसके कारण हमारी बॉडी को पूरा पोषण मिलता है। हमारा माइंड और बॉडी पूरी तरह से हेल्दी और एनर्जेटिक फील होती है, शरीर में कोई बीमारी नहीं होती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग हेल्थ को अच्छ से मेन्टेन करती है।  हेल्दी और हैप्पी महसूस करते है। हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, बीज और घी का सीमित मात्रा में सेवन भी फायदेमंद होता है। पानी, नारियल पानी और नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। कोशिश करें कि प्रोसेस्ड फूड्स की जगह ताजा और घर का बना खाना खाएं , ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके और फास्टिंग का पूरा फायदा मिले। चलिए जानते की इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान किस चीज़ो से परहेज करना चाहिए।

Intermittent Fasting Foods: इन चीज़ो का सेवन न करें

ज्यादा तली-भुनी और जंक फूड्स से बचें क्योंकि ये वजन बढ़ा सकते हैं और पाचन खराब कर सकते हैं। अधिक चीनी वाले फूड्स और मीठी पीने की चीजें ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाते हैं, जिससे फास्टिंग का असर कम हो जाता है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाती है इसलिए इन सब चीज़ का सेवन करना हानिकारक होता है रिफाइंड कार्ब्स जैसे मैदा और सफेद ब्रेड का सेवन भी कम करना चाहिए।

इसके अलावा, ज्यादा कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। कोशिश करें कि हल्का, संतुलित और पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए। खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर ही खाए , ताकि पंचन सही रहे और जरुरत पढ़ने पर अपनी डाइट में बदलाव करे। अगर किसी तरह की परेशनी या कमजोरी महसूस हो तो , जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह ले।

Also Read: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 Natural Drinks, आज ही अपनी Diet में करें शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।