‘ईरानी नेताओं को एक-एक कर खत्म करेंगे’, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान; ये बड़े नेता भी टारगेट पर

Summary :

Israeli Defense Minister statement Iran: अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग के 38 दिन पूरे हो चुके हैं। सोमवार को ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया मुखिया माजिद खादेमी की जान चली गई है। वह एक हमले का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला कहां और किसने किया है। इसका पता लगाया जा रहा है। Defense Minister Katz Statement: ईरान डरा हुआ है, नेताओं को छोड़ेंगे नहीं बता दें कि इज़रायल के रक्षा…

Israeli Defense Minister statement Iran: अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग के 38 दिन पूरे हो चुके हैं। सोमवार को ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया मुखिया माजिद खादेमी की जान चली गई है। वह एक हमले का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला कहां और किसने किया है। इसका पता लगाया जा रहा है।

Defense Minister Katz Statement: ईरान डरा हुआ है, नेताओं को छोड़ेंगे नहीं

Defense Minister Katz Statement
Defense Minister Katz Statement

बता दें कि इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज ने आज सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेना ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख को मार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि रिवोल्यूशनरी गार्ड आम और मासूम लोगों को निशाना बना कर हमला कर रहे हैं और उन्हें मार रहे हैं, इसलिए इज़रायल उनके नेताओं को निशाना बनाने में जुट गया है। काट्ज ने आगे कहा कि ईरान के नेता अब डर और भय में जी रहे हैं और इज़रायल उन्हें एक-एक करके मार गिराएगा।

Israeli Defense Minister Statement Iran: तेहरान पर हुए हमले में 13 से अधिक मौतें

Israeli Defense Minister Statement Iran
Israeli Defense Minister Statement Iran (Source: Social Media)

इतना ही नहीं सोमवार को भी इजरायल और अमेरिका दोनों की तरफ से ईरान पर लगातार हमला किया गया। हमले में 25 से अधिक लोगों की जान गई है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी के कुछ पड़ोसी देशों पर मिसाइलें दागीं। ईरान की राजधानी तेहरान के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ। अभी यह तुरंत साफ़ नहीं हो पाया है कि इस इमारत को निशाना क्यों बनाया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।