Jewellery Designs for Haldi Function: शादी की रस्मों में हल्दी का फंक्शन सबसे मस्ती भरा और रंगों से भरपूर होता है। इस दिन दूल्हा और दुल्हन न केवल प्यार के रंग में रंगे जाते हैं, बल्कि पीले रंग की चमक उनके चेहरे पर एक अलग ही निखार भी ले आती है। दुल्हन के इस निखार को दोगुना करने में ज्वेलरी का खास रोल होता है। आजकल हल्दी के लिए ट्रेडिशनल सोने-चांदी के बजाय कुछ नया और ट्रेंडी पहनने का फैशन है। यहां पर हल्दी के लिए ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइंस दी गई हैं।
Jewellery Designs for Haldi Function: हल्दी फंक्शन के लिए ज्वेलरी
1. Floral Jewellery

हल्दी के फंक्शन के लिए फ्लोरल ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। गुलाब, मोगरा और गेंदे के फूलों से बनी ज्वेलरी आपको हल्दी के लिए एक नेचुरल लुक देंगे। अगर आप चाहती हैं कि आपकी ज्वेलरी पूरे फंक्शन के दौरान मुरझाए नहीं, तो कागज़ या कपड़े से बने फूलों के सेट स्टाइल करें।
2. Gota Patti Jewellery

राजस्थानी कल्चर से इंस्पायर्ड गोटा-पट्टी ज्वेलरी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह वजन में बहुत लाइट होती है, जिससे आप बिना किसी दिक्कत के डांस और मस्ती कर सकती हैं। इसमें किया गया गोल्ड और चांदी जैसा काम आपके पीले हल्दी आउटफिट पर बहुत खिलेगा भी और आपके लुक को ग्रेसफुल भी बनाएगा।
3. Seashell Jewellery

अगर आप अपनी हल्दी पर एक बोहो-चिक या मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो कौड़ियों से बनी ज्वेलरी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह यूनिक होने के साथ-साथ बहुत कूल वाइब भी देती है। आप सीशेल से बनी नेकलेस, हाथफूल, इयररिंग्स और मांगटीका स्टाइल कर सकती हैं।
4. Mirror Work Jewellery

मिरर वर्क वाली ज्वेलरी न केवल आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाती है, बल्कि आपकी फोटोज में भी शानदार रिफ्लेक्शन लाती है। हल्दी फंक्शन के लिए आप मिरर वर्क वाले चोकर, इयररिंग्स और मांगटीका वियर करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।























