UP Final Voters List 2026: 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में राज्य में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता थे। इसके बाद दो महीने तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया और सभी आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसके बाद जारी अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है। इस तरह ड्राफ्ट सूची की तुलना में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े हैं।
UP SIR List 2026: कहां बढ़े सबसे ज्यादा वोटर्स?
जिलावार आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। वहीं विधानसभा क्षेत्रों में साहिबाबाद, जौनपुर, लखनऊ वेस्ट, लोनी और फिरोजाबाद में नए मतदाताओं की संख्या में खास बढ़ोतरी हुई है।
- साहिबाबाद: 82,989
- जौनपुर: 56,118
- लखनऊ पश्चिम: 54,822
- लोनी: 53,679
- फिरोजाबाद: 47,757
Uttar Pradesh Final Voters List: किसी मतदाता का अंतिम सूची में नाम नहीं है, तो ये करें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी पात्र मतदाता का नाम इस अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को अंतिम मतदाता सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह 10 अप्रैल से 15 दिनों के अंदर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के समक्ष अपील दायर कर सकता है।
निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वह आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम निर्वाचन कार्यालय में जाकर अपना नाम चेक कर लें। ताकि आप भी अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर सकें। अंतिम मतदाता सूची का जारी होना राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें – बंदूक छोड़ हाथों में थामी कॉफी की महक, पंडुम कैफे ने पेश की भय से भरोसे की अनूठी मिसाल


Download Android App
Download iOS App




