Kashmiri Earring Design: बात जब ट्रेडिशनल लुक और एथनिक लिबास की हो, तो कश्मीरी ज्वेलरी का जिक्र होना लाजिमी है। खासतौर पर यहां के ट्रेडिशनल इयररिंग्स न केवल आपकी सादगी में चार चांद लगाते हैं, बल्कि आपको एक ‘रॉयल’ और ग्रेसफुल लुक भी देते हैं। चाहे वो हाथ से उकेरी गई बारीक मीनाकारी हो या वो खास ‘देझूर’ स्टाइल, कश्मीरी झुमके हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स की जान होते हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन या किसी खास मौके के लिए एक परफेक्ट और क्लासिक लुक की तलाश में हैं, तो ये 6 कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइन आपकी पहली पसंद बन सकते हैं।
Kashmiri Earring Design: Kashmiri Earring के ये लेटेस्ट डिजाइन बनाएंगे आपके लुक को क्लासी
1. Long Kashmiri Jhumka

अगर आप घर में हो रहे किसी खास फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखने का सोच रही हैं और इसके लिए खूबसूरत ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट सिलेक्ट कर चुकी हैं, तो अब आप ज्वेलरी में इस तरह के खूबसूरत लंबे लटकने वाले कश्मीरी झुमके को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कश्मीरी झुमके आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आप इन्हें किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
2. Traditional Kashmiri Jhumka

ये कश्मीरी इयररिंग्स किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। इन इयररिंग्स में आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। ट्रेडिशनल लुक के लिए ये इयररिंग्स बेस्ट रहेंगे।
3. Kashmiri Dejhoor Jhumka

पारंपरिक कश्मीरी देझूर स्टाइल के लंबे ड्रॉप झुमके इस समय सबसे ज़्यादा बिक रहे हैं। इनमें लॉन्ग पर्ल चेन, घुंघरू, और पीकॉक डिज़ाइन की हाई-एंड फिनिशिंग दी जाती है। ये झुमके फेस को लंबा और अधिक ग्रेसफुल दिखाते हैं। ब्राइडल फोटोशूट और संगीत-मेहंदी के लिए यह डिजाइन लड़कियों की पहली पसंद बन चुका है।
4. Gold Kashmiri Jhumka

अगर आप किसी खास इवेंट या शादी में जाने वाली हैं और वहां ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो अपने आउटफिट के साथ आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड कश्मीरी देझूर झुमका को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कश्मीरी झुमके न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बनाएंगे, बल्कि आपके ट्रेडिशनल लुक को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इन्हें आप लहंगे या साड़ी के साथ भी शामिल कर सकती हैं।
Also Read: Gold Sui Dhaga Designs: 4-5 ग्राम सोने में बनवाएं सुई धागा ईयररिंग्स, देखें खूबसूरत डिजाइन
5. Ghungroo Kashmiri Jhumka

इन दिनों घुंघरू वाले कश्मीरी झुमके सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें ऊपर फूलों जैसा डिजाइन और नीचे घुंघरू की खूबसूरत लटकन होती है। देखने में ये हैवी लगते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं और पहनने में काफी कंफर्टेबल रहते हैं।
6. Meenakari Kashmiri Jhumka

अगर आप लाइटवेट और सिंपल झुमके पसंद करती हैं, तो मीनाकारी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये ज्यादा लंबे नहीं होते और अलग-अलग रंगों में आते हैं, जिससे आप इन्हें अपने आउटफिट के हिसाब से मैच कर सकती हैं। ये डेली वियर और ऑफिस लुक के लिए भी परफेक्ट हैं।
Also Read: Evil Eye Earrings: इस सीजन के सबसे ट्रेंडिंग है Evil Eye Earrings, जो हर आउटफिट को देंगे खास लुक





















